Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
India

सभी 230 सीटों पर लड़ेगी बसपा लड़ेगी विधानसभा चुनाव : राम अचल राजभर

madhya madhya pradesh assembly election

2019 के लोकसभा चुनावों की सभी पार्टियों ने तैयारी शुरू कर दी है। उत्तर प्रदेश में जहाँ सपा, बसपा, कांग्रेस और रालोद का चुनावी गठबंधन आकार लेता हुआ दिखाई दे रहा है तो वहीँ उत्तर प्रदेश से बाहर भी भाजपा को रोकने के लिए विपक्षी दलों में बातचीत का दौर जारी है। लोकसभा चुनावों के पहले कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं जिसमें भी इस गठबंधन के होने की चर्चाएँ जोरों पर है। इस बीच एक पार्टी ने सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है जिसके बाद नए समीकरण बनते दिख रहे हैं।

एमपी में अकेले लड़ेगी बसपा :

मध्य प्रदेश पहुंचे बसपा के राज्य प्रभारी राम अचल राजभर ने कहा कि राज्य में बहुजन समाज पार्टी सभी 230 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। सभी कार्यकर्ता चुनाव की तैयारियों में पूरी ताकत से जुट जाएं। जनता को सरकार की नाकामी बताएं। बसपा के प्रदेश प्रभारी रामअचल राजभर ने गांधी भवन में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक यह बात कही। उन्होने कहा कि भाजपा सरकार का बहुत विरोध है और जनता बदलाव चाहती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहने के लिए कहा। राजभर ने कहा कि प्रदेश के सीएम जनआशीर्वाद यात्रा से जनता को गुमराह कर रहे हैं। इतने लंबे शासन के बाद भी मप्र के हालात किसी से छुपे नहीं हैं।

जिला पदाधिकारियों से लिया फीडबैक :

राम अचल राजभर के साथ बसपा के वरिष्ठ नेता डॉ.अशोक सिद्धार्थ भी आए थे। दोनों नेताओं ने जिले के पदाधिकारियों से तैयारियों का फीडबैक लिया। साथ ही कहा कि समाज के सभी वर्गों के मतदाताओं से मिलें। उप्र से लगे सीमावर्ती इलाकों में पार्टी की स्थित मजबूत बताई गई है। पार्टी पदाधिकारियों के मुताबिक, कांग्रेस से गठबंधन पर बैठक में कोई चर्चा नहीं हुई थी। हालांकि दोनों नेता यहां गठबंधन स्थिति का जायजा लेनें के लिए आए थे। वे यहां से मिली रिपोर्ट बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती को देंगे।

Related posts

बिहार: भारी बारिश के चलते स्कूल बंद, जनजीवन बुरी तरह प्रभावित!

Namita
7 years ago

हरियाणा: बीजेपी के वरिष्ठ नेता मनधीर सिंह मान थामा BSP का दामन

Shashank
6 years ago

गोताखोर ने नदी से निकाली 24 लाशें, नाव में ओवरलोडिंग बनी हादसे का कारण!

Prashasti Pathak
7 years ago
Exit mobile version