2019 के लोकसभा चुनावों की सभी पार्टियों ने तैयारी शुरू कर दी है। उत्तर प्रदेश में जहाँ सपा, बसपा, कांग्रेस और रालोद का चुनावी गठबंधन आकार लेता हुआ दिखाई दे रहा है तो वहीँ उत्तर प्रदेश से बाहर भी भाजपा को रोकने के लिए विपक्षी दलों में बातचीत का दौर जारी है। लोकसभा चुनावों के पहले कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं जिसमें भी इस गठबंधन के होने की चर्चाएँ जोरों पर है। इस बीच एक पार्टी ने सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है जिसके बाद नए समीकरण बनते दिख रहे हैं।

बसपा ने कर दिया ऐलान :

मिशन 2019 को फतेह करने के लिए सभी पार्टियों ने तैयारियां तेज हैं। उत्तर प्रदेश में सपा, बसपा, कांग्रेस और रालोद का चुनावी गठबंधन आकार लेता दिख रहा है। उत्तर प्रदेश से बाहर भाजपा को रोकने के लिए विपक्षी दलों में बातचीत जारी है। लोकसभा चुनावों के पहले कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इन्हों में से एक राज्य मध्य प्रदेश में गठबंधन होने की संभावनाएं दिख रही थी लेकिन इनके बीच बहुजन समाज पार्टी ने मध्यप्रदेश में सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है जिसके बाद पड़ोसी राज्य में नए समीकरण बनते दिख रहे हैं।

कार्यकर्ताओं को दिया निर्देश :

बसपा के कद्दावर नेता और राज्य सभा सांसद डॉ. अशोक सिद्धार्थ ने मीडिया को बताया कि मध्यप्रदेश में कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेने के बाद प्रभारी राम अचल राजभर ने तय किया है कि मध्यप्रदेश राज्य में बहुजन समाज पार्टी सभी 230 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारियों में पूरी ताकत से जुटने और जनता को सरकार की नाकामी बताने को कहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का बहुत विरोध है और जनता बदलाव चाहती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहने के लिए कहा है।

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें