मध्य प्रदेश में किसान आंदोलन की भड़की ज्वाला भले ही शांत पड़ता दिख रहा है, लेकिन किसानों की आत्महत्या का सिलसिला नहीं थम रहा है।

एक और किसान ने की आत्महत्या-

  • मध्य प्रदेश के सीहोर में एक किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
  • 50 वर्षीया किसान से तंगी से परेशान होकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
  • इससे पहले एक किसान ने ट्रेन के आगे कूदकर ख़ुदकुशी कर ली थी।
  • मालूम हो कि मध्य प्रदेश में अब तक किसानों की आत्महत्याओं के दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज किये जा चुके हैं।
  • मध्य प्रदेश में भी बड़ी संख्या में किसानों की आत्महत्या का सिलसिला चल रहा है।
  • किसान आंदोलन खत्म होने और सरकार के तमाम आश्वासन के बावजूद इस पर रोक नहीं लगी है।
  • बताया जा रहा है कि किसान आंदोलन के बाद प्रदेश में अब तक 50 किसान खुदकुशी कर चुके हैं।

नासिक में किसान ने की थी आत्महत्या :

  • महाराष्ट्र के नासिक जिले में परेशान किसान भिकन सावंत कि कुएं मे कूदकर आत्महत्या कर ली।
  • नामपुर गांव के पास रहनेवाले किसान भिकन सावंत 3 साल से खेती में नुकसान उठा रहे थे।
  • किसान भिकन सावंत पर बैंक का दो लाख रुपये का कर्ज था।
  • साथ ही उसे कुछ उधार लिए पैसे भी चुकाने थे।
  • कर्ज की वजह से नया फसल ऋण भी नही मिल रहा था।
  • कर्जमाफी आज होगी, कल होगी इस खेल में अब तक कोई कर्जमाफी किसान को मिली नहीं और न ही उन्हें कोई नया कर्ज मिला।

कर्जमाफी पर महाराष्ट्र के CM ने दिया था बयान :

  • हाल ही में महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस ने कर्जमाफी पर बयान दिया था।
  • कहा था कि 1.5 लाख के बकाया कर्ज पहले किसान चुकाए, फिर सरकार उस किसान का बकाया 1.5 लाख माफ करेगी।
  • इस वजह से किसान परेशान हैं कि बकाया चुकाएं तो कहां से।
  • इसी कर्ज कि वजह से नया फसल कर्ज भी नही थम रहा।

यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश: क़र्ज़ में डूबे तीन किसानों ने की खुदकुशी!

यह भी पढ़ें: एमपी और महाराष्ट्र में 2 और किसानों ने की आत्महत्या!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें