मध्य प्रदेश नगर निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को बड़ी जीत हासिल हुई है. यहाँ 43 में से 26 वार्डों में बीजेपी को जीत हासिल हुई है.

43 निकाय चुनाव के नतीजे घोषित-

  • मध्य प्रदेश में 43 नगरीय निकाय और पंचायत प्रतिनिधियों के चुनाव की मतगणना हुई।
  • यह चुनाव सत्तारुढ़ दल भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा था।
  • लेकिन यहाँ पर बीजेपी ने बाज़ी मार ली।
  • इस नगरीय निकाय चुनाव में बीजेपी ने 26 वार्डों में जीत हासिल की।
  • दूसरी तरफ कांग्रेस ने 14 सीटें पर ही जीत हासिल कर पाई।
  • इसके अलावा 3 पर निर्दलीय जीते।

11 अगस्त को हुए थे मतदान-

  • 43 नगरीय निकाय के लिए 11 अगस्त को मतदान हुए थे
  • जिसमे लगभग आठ लाख मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था।
  • अध्यक्ष पद के लिए 161 और पार्षद पद के 2,133 उम्मीदवार मैदान में थे
  • इन सभी के भाग्य का फैसला हो गया है।
  • मतगणना सभी नगरीय निकायों के मुख्यालय में हो रही है।
  • जिन स्थानों पर मतगणना हुई, उनमें अनुसूचित क्षेत्र के 37 नगरीय निकाय है।
  • इसके साथ ही 5,631 पंच, 74 सरपंच, 14 जनपद पंचायत सदस्य, 3 जिला पंचायत सदस्य के उप निर्वाचन एवं 356 पंच और 23 सरपंच के लिए भी मतगणना हुई।

यह भी पढ़ें: भाजपा में मलाई खाने वाले कार्यकर्ता : कांग्रेस

यह भी पढ़ें: नगर निगम चुनाव को लेकर अखिलेश यादव ने किया ‘बड़ा फैसला’!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें