मध्य प्रदेश में नर्मदा नदी के तट पर राजघाट पर बुलडोजर चलाए जाने को कांग्रेस ने राष्ट्रीय शर्म का विषय बताया है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने बड़वानी के राजघाट स्थित स्मारक और अस्थियों पर भाजपा सरकार द्वारा बुलडोजर चलाने की निंदा की। कहा कि गोडसे की सरकारों से और उम्मीद भी क्या की जा सकती है।

यह भी पढ़ें… राज्याभिषेक से पहले राजघाट पहुंचे ‘राम’!

गांधी की स्मृतियों पर चलवाया बुलडोजर :

  • अजय ने कहा दो सौ साल से गुलामी की जंजीर में जकड़े भारत को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने लंबे संघर्ष के बाद आजाद करवाया।
  • उन्हीं गांधी की स्मृतियों को जमींदोज करने के लिए भाजपा सरकार ने बुलडोजर चला दिया।
  • उन्होंने कहा सरदार सरोवर बांध की ऊंचाई बढ़ाने से मध्यप्रदेश में भारी नुकसान होने वाला है।

यह भी पढ़ें… जब चंद क्षणों के लिए जस्टिस खेहर बनें देश के प्रथम नागरिक!

विपक्ष ने लगाया भाजपा पर आरोप :

  • अजय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इशारे पर गुजरात को लाभ पहुंचाने सीएम चौहान पर गंभीर आरोप लगाया।
  • कहा पहले विधानसभा में विस्थापितों एवं राजघाट से गांधी जी की अस्थियों के हटाए जाने के विषय पर चर्चा से डरकर भागे।
  • बाद में उनकी सरकार महात्मा गांधी के स्मारक सहित प्रदेश के 3 लाख से अधिक विस्थापितों का अस्तित्व खत्म करने में जुट गई है।

यह भी पढ़ें… UPA उपराष्ट्रपति उम्मीदवार गोपालकृष्ण गांधी पर शिवसेना ने उठाया सवाल!

सूबे के गौरव पर गोडसे की सरकार ने चलवाया बुडोजर :

  • अजय ने कहा देश में बड़वानी का राजघाट एकमात्र ऐसा स्थान था।
  • जहां महात्मा गांधी कस्तूरबा गांधी एवं गांधी जी के सचिव की अस्थियां एक साथ रखी गई थीं।
  • सूबे के इस गौरव को गोडसे की सरकार ने अंधेरे में बुलडोजर चलाकर राष्ट्रीय शर्म के दिन के रूप में बदल दिया।

यह भी पढ़ें… उपराष्ट्रपति चुनाव: UPA उम्मीदवार गांधी ने किया नामंकन दाखिल!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें