महाराष्ट्र में औरंगाबाद नगर निगम के सदन में ‘वंदे मातरम्’ गीत के दौरान ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के दो पार्षद खड़े नहीं हुए। इस मामले में एआईएमआईएम के दोनों पार्षदों को निलंबित कर दिया गया। कार्यवाही शुरू होने से पहले ‘वंदे मातरम्’ गीत गाया गया। उस दौरान ये दोनों पार्षद अपनी सीट पर बैठे रहे।

यह भी पढ़ें… योगी सरकार के इस मंत्री को नहीं आती ‘वंदे मातरम’ की एक लाइन!

शिवसेना और भाजपा ने लगाए नारे :

  • बीते दिन नगर निगम के सदन में शनिवार को ‘वंदे मातरम्’ गीत के दौरान AIMIM के दो पार्षद खड़े नहीं हुए।
  • इस पर सदन में हंगामा शुरू हो गया।
  • AIMIM के दोनों पार्षदों के खिलाफ विरोध जताते हुए शिवसेना और भाजपा के पार्षदों ने सदन में नारे लगाए।
  • विरोध प्रदर्शन जल्द ही सत्तारूढ़ व विपक्षी पार्षदों के बीच तीखी नोकझोंक में बदल गया।
  • इस दौरान सदन के अंदर धक्का-मुक्की हुई, माइक्रोफोन फेंका गया।
  • पंखों और वहां रखे समानों में तोड़फोड़ भी की गई।

यह भी पढ़ें… वंदे मातरम को लेकर नेताओं के बीच जुबानी जंग, ऑडियो वॉयरल!

दो बार स्थगित हुई कार्यवाही :

  • शिवसेना और भाजपा के सदस्यों ने एआईएमआईएम के दोनों पार्षदों का जोरदार विरोध किया।
  • दोनों पार्टी के पार्षद ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाते हुए कहने लगे, “अगर आप इस देश में रहना चाहते हैं, तो आपको ‘वंदे मातरम्’ कहना पड़ेगा।”
  • हंगामे के बीच नगर निगम के महापौर भगवानदास घडामोडे ने कार्यवाही दो बार स्थगित की।
  • दिनभर के लिए सदन को स्थगित करने से पहले दोनों एआईएमआईएम पार्षदों को एक दिन के लिए निलंबित करने की घोषणा की।

यह भी पढ़ें… वंदे मातरम बोलने के लिए कोई विवश नहीं कर सकता: किशोर उपाध्याय

गायन के दौरान लोगों का खड़ा होना जरूरी नही :

  • AIMIM के विधायक इम्तियाज जलील ने कहा कि ऐसा कोई भी कानून नहीं है कि ‘वंदे मातरम्’ के गायन के दौरान लोगों का खड़ा होना जरूरी है।
  • हालांकि यह एक परंपरा है, जिसे सम्मान दिया गया है।
  • उन्होंने कहा इस बात को लेकर हम बहुत स्पष्ट हैं कि जब भी ‘वंदे मातरम्’ गाया जाता है तो हमें खड़ा होना चाहिए।
  • जलील ने कहा कि उन्होंने इस घटना की विस्तृत जानकारी मांगी है।

यह भी पढ़ें… भारत ने हासिल की जीत, मैदान में लगे वंदेमातरम के नारे

नगर निगम में विपक्षी पार्टी है AIMIM :

  • 113 सदस्यीय औरंगाबाद नगर निगम में एआईएमआईएम 25 पार्षदों के साथ सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी है।
  • सत्तारूढ़ गठबंधन की घटक शिवसेना के 29 और भाजपा के 22 पार्षद हैं।
  • विपक्षी कांग्रेस के 8 और निर्दलियों समेत अन्य 24 पार्षद हैं।

यह भी पढ़ें… योगी सरकार के मंत्री को नहीं याद वन्दे मातरम, अखिलेश ने बोला हमला!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें