महाराष्ट्र में एक ओर जहां किसान कर्जमाफी को लेकर हड़ताल कर रहे है तो वहीं दूसरी तरफ कर्ज में डूबे किसानों की खुदकुशी करने का सिलसिला जारी है। बता दें कि किसानों की हड़ताल के बाद से महाराष्ट्र में 4 किसानों ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली है।

महाराष्ट्र किसान हड़ताल : बढ़े सब्जियों के दाम, आम जनता परेशान!

कर्ज में डूबे किसान कर रहे अपनी जिंदगी समाप्त-

  • महाराष्ट्र में 1 जून से शुरू हुई किसानों की हड़ताल जारी है।
  • एक तरफ किसान हड़ताल पर है तो दूसरी तरफ किसानों की आत्महत्या का सिलसिला जारी है।
  • राज्य में हड़ताल के बाद से अब तक चार किसान अपनी जिंदगी समाप्त कर चुकें है।
  • इनमें से दो नासिक के है और एक-एक अकोला और बीड से है।
  • नासिक के लासल गांव निवासी गोरख कोकने (40 साल) पर 2.5 लाख का कर्ज था।
  • गोरख कोकने ने 5 जून को आत्महत्या की।
  • नासिक के नवनाथ भालेराव ने भी 5 जून को जहर पीकर अपनी ज़िन्दगी का अंत कर लिया।

मध्य प्रदेश: आंदोलन के दौरान हुई फायरिंग, तीन किसानों की मौत!

  • अकोला के उम्बरा गांव के रहने वाले किसान गणेश कालबेंडे (45 साल) ने बैंक से 80 हजार का कर्ज लिया था।
  • 2.5 एकड़ में अरहर दाल की बुआई में गणेश को भारी नुकसान हुआ।
  • उनके लिए बैंक का क़र्ज़ चुकाना बेहद मुश्किल हो गया था।
  • उन्होंने 6 जून को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
  • बीड के हिवार वाड़ी गांव के निवासी सूर्यभान बाबूराव गुंजाल ने जहर पीकर अपनी ज़िन्दगी खत्म कर की।
  • बाबूराव गुंजाल पर 1 लाख 20 हजार रुपये का कर्ज था।

मध्य प्रदेश में भी किसान कर रहे हड़ताल- 

यह भी पढ़ें: वीडियो : हैलो…CMO साहब, मैं अर्जुन मेघवाल बोल रहा हूं!

यह भी पढ़ें: मोदी सरकार की तर्ज़ पर किरण बेदी ने दिया अपने कार्यकाल का लेखा-जोखा!

 

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें