मुंबई में लोगों को रविवार सुबह से हो रही बारिश से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अभी ऐसा मौसम बना रहेगा।

समुद्र से दूर रहने के चेतावनी-

  • बारिश ने मुंबई को पानी से भर दिया है।
  • शहर के निचले इलाकों में पानी भर गया है।
  • मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने हाईटाइड की चेतावनी दी है।
  • साथ ही समुद्र से दूर रहने की और उसके पास न जाने की भी चेतावनी दी।
  • समुद्र में इस दौरान 5 मीटर ऊंची लहरें उठने की आशंका है।

इलाके में हो रहा जलभराव-

  • भारी बारिश से जलभराव की समस्या भी उत्पन्न हो रही है।
  • दादर, किंग्स सर्कल और हिंदमाता इलाके में जलभराव हो गया है।
  • कई दुकानों पर भी पानी घुस आया है।
  • साथ ही सड़कों पर जगह-जगह जलभराव से यातायात प्रभावित है।
  • कई क्षेत्रों में तो पानी घुटने तक जमा हो गया है।
  • रेलवे ट्रेक पर भी पानी भर आया है।
  • भारी बारिश के चलते यातायात पर भी बुरा असर पड़ा है।
  • लगातार हो रही बारिश से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है.

यह भी पढ़ें: मुंबई में मानसून ने दी दस्तक, उत्तर भारत में जारी गर्मी का सितम!

यह भी पढ़ें: मानसून की पहली बारिश से महाराष्ट्र हुआ बेहाल, शहर में हुआ जलजमाव!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें