महाराष्ट्र के नागपुर एक बड़ा नाव हादसा हो गया है। नागपुर के कलमेश्वर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत वेना बांध में 11 लोगों को ले जा रही नाव डूब गई है। इस हादसे में अभी तक तीन लोगों को बचाया गया है और एक शव बरामद किये गये है। मौके पर SDRF (State Disaster ReSponse Fund), गोताखोरों और पुलिस की टीम मौजूद है।

यह भी पढ़ें… वीडियो: लखनऊ में सिपाही की हत्या करके शव गोमती नदी में फेंका!

वेना नदी में हुआ बड़ा नाव हादसा :

  • नागपुर की वेना नदी में कल शाम एक नाव डूब गई है।
  • यह हादसा नागपुर की कमलेश्वर तहसील की वेना नदी में हुआ।
  • इस हादसे के बाद तीन लोगों का बचा लिया गया है।
  • जबकि हादसे में एक की मौत हो गई है, जिनके शव बरामद कर लिये गये हैं।
  • खबरों के अनुसार दो युवकों के शव मिले हैं और चार लोग खुद तैरकर बाहर आ गए।
  • मिली जानकारी के अनुसार युवक सेल्फी ले रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।

यह भी पढ़ें… वीडियो: जब बंदर ने नदी में फंसे कुत्ते को इस तरह निकाला बाहर!

पिकनिक मनाने गये थे युवक:

  • बताया जा रहा है की युवक पिकनिक मनाने गए थे, इसी दौरान नाव डूब गई।
  • नागपुर ग्रामीण के एसपी शैलेष बलकावड़े ने इस संबंध में जानकारी दी है।
  • कहा घटना की जानकारी मिलते ही कलमेश्वर पुलिस घटनास्थल पर पहंच गई।
  • उन्होंने कहा कि शाम 6 से 6.30 के बीच हुई घटना में सात लोगों के डूबने की आशंका है।
  • आगे उन्होंने कहा कि तीन लोगों दो नाविक और एक छात्र को बचा लिया गया और एक शव रात में निकाला गया।
  • उन्होंने कहा कि डूबे युवकों को बचाने का काम शुरू कर दिया गया।

यह भी पढ़ें… वीडियो: जब 25 साल से सूखी नदी में आई बाढ़!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें