महाराष्ट्र में रायगढ़ जिला के पास स्थित नदी में दो बच्चों समेत पांच लोग डूब गये। यह घटना बुधवार की है जब तीन महिलाएं अपने दो बच्चों के साथ कपड़े धोने के लिये नदी की तरफ गई थी।
नदी में डूबे पांच लोग, बचावकार्य जारी-
- रायगढ़ जिला के खालापुर के करीब स्थित शिरावली नदी में पांच लोगों के डूबने की खबर है।
- यह घटना बुधवार सुबह की है।
- बताया जा रहा है यह हादसा तब हुआ जब तीन महिलाएं अपने दो बच्चों के साथ कपड़े धोने के लिये नदी पर गई थी।
- अभी तक पुलिस इस घटना की कोई जानकारी जुटा नहीं पाई है।
- महिलाएं जब कपड़े धो रही थी और बच्चे नदी में नहा रहे थे।
शिमला की टौंस नदी में पलटी बस, 44 यात्रियों की हुई मौत!
मूर्ति विसर्जन करने गए 5 युवक गोमती नदी में डूबे, मौत!
- इस दौरान बच्चे पानी में डूबने लगे।
- माना जा रहा है कि बच्चों को बचाने के लिए महिलाएं भी नदी में कूदी होगीं।
- खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।
- खबर लिखे जाने तक किसी के भी मिलने की सूचना नहीं है।
यह भी पढ़ें: पांच बार एवरेस्ट फतह करने वाली अंशु जमशेप्पा से पीएम मोदी ने की खास मुलाकात!
यह भी पढ़ें: दिल्ली : सुरक्षा की मांग करते हुए डॉक्टरों ने किया एक दिन की हड़ताल का ऐलान!