महाराष्ट्र में महाड के करीब सावित्री नदी पर 1928 में बना पुल 2016 में भारी बारिश के कारण ध्वस्त हो गया था। इसके बाद केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने इस पुल को 6 महीने के भीतर नया पुल बनाने की घोषणा की थी। गडकरी की घोषणा का अनुपालन करते हुए 165 दिन के रिकॉर्ड समय में नए पुल का निर्माण कर दिया गया।

रिकॉर्ड 165 दिनों में बना पुल-

  • सावित्री नदी पर नए पुल का निर्माण 165 दिन के रिकॉर्ड समय में किया गया।
  • इसके निर्माण में 35.77 करोड़ रुपये की लागत लगी
  • केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने इस पुल को 6 महीने के भीतर नया पुल बनाने की घोषणा की थी।
  • राजमार्ग मंत्रालय और महाराष्ट्र लोक निर्माण विभाग के कारण इस पुल का निर्माण रिकॉर्ड समय में बनकर तैयार हुआ है।
  • इस पुल को वर्षा ऋतु शुरू होने से पहले ही इस पुल को तैयार करने में सफलता हासिल की।
  • बता दें कि 1928 में बना सावित्री नदी पर पुराना पुल 2016 को भारी वर्षा की वजह से ध्वस्त हो गया था।
  • इस पुल का उद्घाटन केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस करेंगे।

यह भी पढ़ें: पाक नागरिक ने अपनी सरकार से नहीं सुषमा स्वराज से लगाई वीजा की गुहार!

यह भी पढ़ें: बिहार बोर्ड रिजल्ट पर बोले नीतीश कुमार, सख्त कदम लेने से नतीजे हुए ख़राब!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें