उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में पर्यटन मंत्री महेश शर्मा ने ‘पंचायत आज तक’ कार्यक्रम में भाग लिया। जहाँ उन्होंने कहा कि, भारत ब्रिटेन से कोहिनूर वापस लाकर रहेगा।
कोहिनूर हीरे पर भारत का ही हक़ है:
- केंद्रीय पर्यटन मंत्री महेश शर्मा ने मेरठ में कार्यक्रम के तहत कहा कि, भारत ब्रिटेन से कोहिनूर हीरा लाकर रहेगा, क्योंकि हीरा पर भारत का ही हक़ है।
- महेश शर्मा ने कहा कि, केंद्र सरकार इस दिशा में मजबूती से काम कर रही है और ब्रिटेन सरकार से कहा जायेगा कि, कोहिनूर हीरा भारत सरकार को लौटा दिया जाये।
- पर्यटन मंत्री ने कहा कि, यूनेस्को की घोषणा के हिसाब से कोहिनूर को वापस लाने की कोशिश की जाएगी।
- राम मंदिर के प्रश्न पर महेश शर्मा ने कहा कि, राम मंदिर कोई चुनावी मुद्दा नहीं है और इसे चुनावी मुद्दा बनाना पाप है।
- उन्होंने ये भी कहा कि, भाजपा चाहती है कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनना चाहिए, जिसके लिए प्रयास जारी है।
- उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री के चेहरे के सवाल पर मंत्री ने कहा कि, भाजपा की संसदीय बोर्ड फैसला करेगी कि मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा? या इसकी घोषणा चुनाव के पहले करनी है या चुनाव के बाद।
- उन्होंने ये भी कहा कि, भाजपा का चेहरा नरेन्द्र मोदी और कमल का निशान हैं।
- महेश शर्मा ने इस दौरान बसपा सुप्रीमो पर भी हमला बोला, उन्होंने कहा कि, मायावती दलित नहीं दौलत की बेटी हैं।
- उन्होंने समाजवादी पार्टी के लिए कहा कि, वो भाई-भतीजावाद की पार्टी है।
- उन्होंने ये भी कहा कि, भाजपा सिर्फ विकास की राजनीति करती है ना कि किसी धर्म या जाति की।
- महेश शर्मा ने कहा कि, सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के लिए कहा कि, यूपी सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है और सीएम अखिलेश सूबे के लोगों को सुरक्षा मुहैया कराने में चूक गए हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार