Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
India

रोजा खोलने के लिए इस मस्जिद में गायत्री मंत्र का पाठ होता है!

आज रमजान का आखिरी दिन और कल पूरे देश में ईद मनाई जाएगी। चाँद ना दिखाई देने के कारण ईद को लेकर संशय बना हुआ था और आखिरकार 7 जुलाई को ईद बनाने का निर्णय किया गया। शिया समुदाय कई हिस्सों में आज ही ईद मना रहा है।

दिल्ली गेट पर स्थित मक्की मस्जिद में रोजा खोलने के लिए जहां एक ओर मौलाना लोग कुरान शरीफ की तिलावल करते हैं तो वहीं, दूसरी ओर महामंडलेश्वर गायत्री मंत्र का जाप करते हैं।
 रोजा इफ्तार में विभिन्न संप्रदाय के लोग भाग लेते हैं, लेकिन मक्‍की मस्जिद में होने वाला इफ्तार कई मामलों में अलग है कि इसमें मुस्लिम संप्रदाय के लोग भी गायत्री मंत्र का उच्चारण करते हैं। इस मस्जिद में रोजा खोलने की खास बात इसलिए भी है कि राजनीति करने वाले इस सौहार्द को बिगाड़ने में असफल हुए जो भारत की अखंडता का प्रतीक है।
मक्की मस्जिद में रोजा इफ्तार के समय हिंदू-मुस्लिम सहित सिख्‍ा और ईसाई संप्रदाय के लोग भी मौजूद होते हैं। इफ्तार के वक्त विभिन्न संप्रदाय के लोग अपने ईष्ट को याद करते हैं और अपने-अपने धार्मिक मंत्रों का उच्चारण करते हैं।
इस इफ्तार का आयोजन ‘हमारा नारा-भाई चारा मिशन‘ के तहत पिछले 38 साल से हो रहा है और अब इसको स्वंयसेवी संस्थाओं का सहयोग भी प्राप्त होने लगा है और ये आयोजन बड़े पैमाने पर किया जाने लगा है।

Related posts

वीडियो: पाकिस्तान में ख़ुशी मनाने का तरीका देख आप दंग रह जाएँगे!

Shashank
8 years ago

SC का आदेश, 7 सितंबर तक 1500 करोड़ जमा कराएं सहारा प्रमुख!

Deepti Chaurasia
8 years ago

मंगलौर होते हुए PM पहुंचे लक्षद्वीप, निरीक्षण से पहले ली हाई लेवल मीटिंग

Divyang Dixit
7 years ago
Exit mobile version