मालेगांव ब्लास्ट केस में आरोपी कर्नल श्रीकांत प्रसाद पुरोहित जेल से हुए रिहा हो गए है। कर्नल श्रीकांत प्रसाद पुरोहित 9 साल से मुंबई की तलोजा जेल में बंद थे। बता दें कि 21 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट ने उनकी जमानत को मंजूरी दे दी थी।

सेना की हिरासत में रहेंगे पुरोहित-

  • मालेगांव ब्लास्ट के आरोपी कर्नल पुरोहित नौ साल बाद जेल से बाहर आये।
  • कर्नल पुरोहित को 5 नवंबर 2008 को गिरफ्तार किया गया था।
  • फिलहाल पुरोहित  जेल से तो बाहर आ गए है।
  • लेकिन उनपर मुकदमा चलता रहेगा।
  • बता दें कि अभी तक सेना ने कर्नल पुरोहित का निलंबन रद्द नहीं किया है।
  • उनका निलंबन जमानत पर कोर्ट का आदेश पढने के बाद रद्द किया जायेगा।
  • श्रीकांत प्रसाद पुरोहित निलंबन रद्द होने के बाद ही पद से फिर बहल होंगे।
  • मालेगांव ब्लास्ट में नाम आने के बाद से कर्नल पुरोहित सेना से सस्पेंड थे।
  • फिलहाल कर्नल सेना की हिरासत में रहेंगे।

जेल में 9 साल गुजारे पुरोहित ने-

  • न्यायमूर्ति आर.के. अग्रवाल व न्यायमूर्ति अभय मनोहर सप्रे की पीठ ने आदेश को सुरक्षित रखा था।
  • श्रीकांत पुरोहित ने अदालत से कहा था कि वह बीते नौ सालों से जेल में हैं और वह जमानत पाने का हकदार है।
  • इस मामले ने पुरोहित ‘अभिनव भारत’ के मीटिंग में जाने की बात स्वीकारते हैं।
  • लेकिन उन्होंने कहा था कि वो सेना की तरफ से जासूसी करने के लिए वहां गए थे।
  • मालेगांव ब्लास्ट में अपने शामिल होने से इनकार करते हुए पुरोहित ने अदालत में बड़ी बात कही थी।
  • पुरोहित ने कहा कि अगर यह मान भी लिया जाए कि उस पर लगाया गया बम की आपूर्ति करने का आरोप सही है।
  • तो भी उसे जेल से बाहर होना चाहिए क्योंकि इस अपराध की भी अधिकतम सजा सात साल है,
  • जो वह पहले ही काट चुके हैं।
  • 2008 में हुए बम विस्फोट में छह लोग मारे गए थे।
  • कर्नल पुरोहित को इस बम ब्लास्ट का आरोपी बताया गया था।
  • पुरोहित पर बम सप्लाई करने का आरोप था।
  • कर्नल पुरोहित पिछले 9 साल से जेल में बंद थे।

यह भी पढ़ें: मालेगांव विस्फोट: 9 साल बाद जेल से बाहर आएंगे कर्नल पुरोहित!

यह भी पढ़ें: 6 साल तक जेल में कर्नल पुरोहित ने झेली शारीरिक यातनाएं!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें