केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘सत्ता से हटाने’ का आह्वान करने तथा उनपर सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने का आरोप लगाने के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की शनिवार को तीखी आलोचना की।

नहीं पूरा होगा ममता का सपना-

  • केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि मोदी जी को सत्ता से हटाने का ममता बनर्जी का अभियान साकार नहीं होने जा रहा।
  • उन्होंने कहा कि मोदी गरीबों, समाज के हर तबकों से जुड़े हैं, दिन ब दिन हम मजबूत हो रहे हैं।
  • ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जो एकता अस्तित्व में ही नहीं है, वह हमें चुनौती नहीं दे सकती।

ममता बनर्जी ने केंद्र पर लगाये थे आरोप-

  • शहीद दिवस के दिन तृणमूल कांग्रेस की एक रैली में ममता बनर्जी ने केंद्र पर निशाना साधा था
  • उन्होंने भाजपा पर ‘व्यापक भ्रष्टाचार’ में लिप्त होने तथा हर मोर्चे पर विफल होने का आरोप लगाया था।
  • उन्होंने अगले आम चुनाव में भाजपा को सत्ता से बाहर करने का संकल्प लिया था।

ममता का भाषण ‘निराशा’-

  • जावड़ेकर ने कहा कि ममता का भाषण उनकी ‘निराशा’ का परिचायक है।
  • उन्होंने कहा कि ममता की हताशा और निराशा स्पष्ट है।
  • उनका एकमात्र एजेंडा है-भाजपा व मोदी के खिलाफ बोलना।
  • जावड़ेकर ने कहा, ‘मैं इस बात से उत्साहित हूं कि ममता तथा कम्युनिस्टों के शासन में बहुत ज्यादा अंतर नहीं है।’
  • उन्होंने कहा कि दोनों ही वास्तव में राज्य को विकसित करना नहीं चाहते।
  • उन्होंने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी सांप्रदायिक तनाव का माहौल कायम कर रही हैं।
  • मंत्री ने कहा कि यह उनकी राजनीति का चिंताजनक पहलू है, खासकर पिछले कुछ महीनों के दौरान।
  • आगे उन्होंने कहा कि वह समाज को बांट रही हैं, समुदायों को बांट रही हैं।
  • उन्होंने इसे अस्वीकार्य बताते हुए कहा कि सांप्रदायिक सौहार्द्र लोकतंत्र का मूल तत्व है, जिसे बिगाड़ा जा रहा है।

यह भी पढ़ें: देश में नयी सरकार का गठन हो, मोदी प्रधानमंत्री पद को छोड़ें-ममता बनर्जी

यह भी पढ़ें: मोदी बाबू प्लास्टिक करेंसी के सेल्समेन बन गए हैं-ममता बनर्जी

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें