पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार की रात से सचिवालय में ही हैं, साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार पर सैन्य तख्ता पलट का आरोप भी लगाया है। दरअसल, ममता बनर्जी राज्य के कई नाकों पर आर्मी के जवानों की तैनाती से नाराज दिखी, इस मामले की खुद ममता बनर्जी ने ट्वीट कर जानकारी दी थी।

लेनी चाहिए थी राज्य की परमिशन:

  • ममता बनर्जी ने राज्य में कई नाकों पर आर्मी की तैनाती को केंद्र सरकार की सैन्य तख्तापलट की कोशिश बताया है।
  • जिसकी जानकारी उन्होंने ट्विटर के माध्यम से दी थी।
  • ममता बनर्जी का कहना है कि, केंद्र सरकार को आर्मी की तैनाती से पहले राज्य की परमिशन लेनी चाहिए थी।
  • इसके साथ ही तृणमूल अध्यक्षा ने कहा है कि, जब तक आर्मी हट नहीं जाती, वो ऑफिस से नहीं जायेंगी।

आर्मी ने कहा-रूटीन एक्सरसाइज:

  • जवानों की बंगाल के नाकों पर तैनाती के बारे में सेना का कहना है कि, ये एक रूटीन एक्सरसाइज है।
  • आर्मी ने कहा है कि, हर दो साल में एक बार पूरे देश में डाटा कलेक्शन के तहत ऐसा किया जाता है।
  • साथ ही आर्मी ने जानकारी दी कि, इसमें परेशान होने की बात नहीं है, कल तक ये खत्म हो जायेगा।
  • इसके अलावा सेना ने बताया कि, सभी नार्थ-ईस्ट राज्यों में ये एक्सरसाइज चल रही है।
  • असम में 18, अरुणाचल प्रदेश में 13, पश्चिम बंगाल में 19, मणिपुर में 6, नागालैंड में 5,
  • त्रिपुरा समेत मिजोरम में यह एक्सरसाइज हो रही है।

भाजपा ने कहा, ममता का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है:

  • वहीँ भाजपा ने सैन्य तख्तापलट के आरोपों पर कहा है कि,
  • “नोटबंदी से ममता बनर्जी का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है”।
  • भाजपा ने आगे कहा कि, कभी प्लेन क्रेश की साजिश, कभी सैन्य तख्तापलट बताना।
  • इसके साथ ही भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि, कोई कुछ नहीं कर सकता ममता बनर्जी को डॉक्टर के पास ले जाना चाहिए।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें