[nextpage title=”dangerous” ]

सोशल मीडिया पर आये दिन कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते है जिसमें दिखाया गया नजारा काफी अजीबोगारीन होता है। सोशल मीडिया पर इन दिनों भी ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक व्यक्ति पर शार्क के खतरनाक हमले का मंजर दिखाया गया है।

[/nextpage]

[nextpage title=”dangerous2″ ]

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक व्यक्ति समुद्र के किनारे बैठा हुआ दिखाई देता है। कुछ देर बाद पता नहीं उसे क्या होता है, वह एक कैमरा अपने शरीर पर लगाकर पानी में छलांग लगा देता है। उस पता नहीं होता कि उसने जिस पानी में छलांग लगाई है, उसमें खतरनाक शार्क मछलियां है जो उसे ख़त्म कर सकती है। वह व्यक्ति जैसे ही पानी में कूदता है, उसका सामना एक खतरनाक शार्क मछली से हो जाता है। वह व्यक्ति उसे देखते ही डर जाता है और भागने लगता है, वह सही समय पर पानी से बाहर आ जाता है वरना उसके साथ एक खतरनाक हादसा हो सकता था। हालाँकि यह वीडियो कहाँ का है, इसकी पुष्टि नहीं हो पायी है मगर यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से देखा और लगातार शेयर किया जा रहा है। आप भी देखें और इस भयानक मंजर से रूबरू हों।

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें