उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से सांसद और केंद्रीय महिला एवं विकास मंत्री मेनका गांधी (Maneka gandhi) की तबियत अचानक बिगड़ गई है। मेनका को पहले पीलीभीत के जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। जहां से अब उन्हें एयरलिफ्ट कर दिल्ली लाने की व्यवस्था की जा रही है। बता दें मेनका गांधी दो दिनों के दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र पीलीभीत पहुंची थी।

यह भी पढ़ें… केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी के सामने डीएम ने किसान को दी धमकी!

Maneka gandhi की तबियत अचानक हुई खराब :

  • मिली जानकारी के अनुसार केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी को शुरुआत में सांस में परेशानी की शिकायत की थी।
  • जबकि अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक मेनका गांधी के गाल ब्लैडर में पथरी की समस्या है।
  • मेनका गांधी की बिगड़ती तबियत के मद्दे नजर उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया गया है।
  • केंद्रीय मंत्री के पीलीभीत से एयरलिफ्ट कर दिल्ली लाने की व्यवस्था की जा रही है।

यह भी पढ़ें… तेजाब पीड़िताओं की दशा देखकर खून खौलता है’- मेनका गांधी

मेनका गांधी पीलीभीत में थीं दो दिनों के दौरे पर :

  • केंद्रीय महिला एवं विकास मंत्री मेनका गांधी दो दिनों के दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र पीलीभीत पहुंची थी।
  • पीलीभीत में उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक करने के अलावा विकास कार्यों का जायजा लिया।
  • मेनका गांधी इसके बाद दिमागी बुखार से बचाव के लिए विशेष टीकाकरण अभियान का उद्घाटन करने पहुंची थीं।
  • इसी कार्यक्रम में अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

जनवरी में रामविलास पासवान हुए थे भर्ती :

  • इसी साल जनवरी में केंद्रीय मंत्री एवं लोजपा प्रमुख रामविलास पासवान के तबियत बिगड़ने की खबर आई थी।
  • खबर थी कि सांस लेने में दिक्कत के कारण उन्हें पटना स्थित पारस अस्पताल अस्पताल में भर्ती किया गया था।

यह भी पढ़ें… बिहार: नील गायों की हत्या के बाद पर्यावरण मंत्री पर बरसीं मेनका गांधी

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें