भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के करीब 100 कार्यकर्ताओं को कर्नाटक पुलिस ने शहर में ‘मंगलुरु चलो’ रैली से पहले हिरासत में ले लिया।

यह भी पढ़ें: 2019 चुनाव के पहले भाजपा को लगा बड़ा झटका

यह भी पढ़ें: मीसा भारती के खिलाफ ED की बड़ी कार्रवाई, फार्म हाउस किया सील

नहीं मिली रैली करने की इजाज़त-

  • भाजपा के राज्य प्रवक्ता संतराम ने बताया कि उन्होंने मंगलुरु के लिए बाइक रैली की इजाजत देने का आग्रह करते हुए एक पत्र दिया।
  • लेकिन, उन्हें यातायात की बात कहते हुए इजाजत देने से इनकार कर दिया गया।
  • संतराम ने कहा, ‘हम किसी भी कीमत पर अपनी 7 सितम्बर की विरोध रैली करेंगे।’
  • राज्य भाजपा ने राज्य में राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के कार्यकर्ताओं की हत्या की निंदा के लिए बाइक रैली व सार्वजनिक सभा करने की योजना बनाई है।
  • कांग्रेस की अगुवाई वाली राज्य सरकार के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने रैली के लिए इजाजत देने से इनकार किया है।
  • उन्होंने कहा कि रैली से राज्य में शांति व सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने का डर है।
  • बीजेपी नेता आर अशोक ने कहा कि यह आघोषित आपातकाल है।
  • साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के तुलना हिटलर से की।
  • आर अशोक ने कहा कि सिद्धारमैया की मानसिकता तो जर्मनी के तानाशाह हिटलर जैसी है।

यह भी पढ़ें: लालू यादव मीडिया के ‘डार्लिंग’ : नीतीश कुमार

यह भी पढ़ें: दक्षिण अफ्रीका में होगा 10वां ब्रिक्स सम्मेलन

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें