प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार, 27 नवम्बर को देश वासियों से अपने ‘मन की बात’ की, मन की बात कार्यक्रम का आयोजन सुबह 11 बजे से किया गया था।

नोटबंदी के बाद पहली बार ‘मन की बात’:

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार 27 नवम्बर को देशवासियों से मन की बात की।
  • मन की बात कार्यक्रम का आयोजन सुबह 11 बजे किया गया था।
  • जिसका सीधा प्रसारण ऑल इंडिया रेडियो द्वारा किया जाता है।
  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नोटबंदी के फैसले के बाद से पहली बार मन की बात कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

देश के सैनिकों की बात:

  • प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में देश के सैनिकों की बात से अपनी मन की बात शुरू की।
  • उन्होंने कहा कि, इस बार दिवाली देश के जवानों के साथ चीन बॉर्डर पर मनाई।
  • गौरतलब है कि, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिवाली आईटीबीपी के जवानों के साथ मनाई।
  • उन्होंने आगे कहा कि, हम समाज और राष्ट्र के रूप में अपनी भागीदारी बनाये।
  • पीएम मोदी ने कहा कि, कोई भी त्यौहार आप मनाएं उसमें सेना के जवानों के लिए कुछ न कुछ जरुर करें।
  • उन्होंने आगे कहा कि, जब पूरा राष्ट्र सैनिकों के साथ खड़ा होता है तो सेना की ताकत 125 करोड़ गुना बढ़ जाती है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें