प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार, 27 नवम्बर को देश वासियों से अपने ‘मन की बात’ की, मन की बात कार्यक्रम का आयोजन सुबह 11 बजे से किया गया था।

नोटबंदी का निर्णय सामान्य नहीं:

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने मन की बात कार्यक्रम में नोटबंदी के विषय पर चर्चा की।
  • उन्होंने कहा कि, नोटबंदी का निर्णय सामान्य नहीं है।
  • पीएम मोदी ने आगे कहा कि, निर्णय बहुत बड़ा था इससे निकलने में करीब 50 दिनों का समय लगेगा, जो मैंने पहले ही कहा था।

70 साल से बिमारी जूझ रहे थे:

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में कहा कि, आपकी पीड़ा समझ सकता हूँ, लेकिन बीमारी भी 70 साल पुरानी थी।
  • इसी में आगे जोड़ते हुए उन्होंने कहा कि, इसलिए इलाज भी आसन नहीं हो सकता था।

बैंक और पोस्ट कर्मचारियों की बात:

  • अपने मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने बैंक और पोस्ट कर्मचारियों की तारीफ की।
  • उन्होंने कहा कि, मैं बैंक और पोस्ट कर्मचारियों का कठिन परिश्रम देख सकता हूँ।
  • साथ ही उन्होंने उन सभी की तारीफ भी की जो इस समय देशवासियों की सेवा में लगे हैं।

लोग भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं:

  • पीएम मोदी ने कहा कि, मैं आपकी कठिनाइयाँ समझ सकता हूँ।
  • उन्होंने आगे कहा कि, देश की जनता को भ्रमित करने के प्रयास चल रहे हैं।
  • साथ ही देश की जनता ने नोटबंदी को स्वीकार किया उसका आभार भी पीएम मोदी ने व्यक्त किया।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें