प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार, 27 नवम्बर को देश वासियों से अपने ‘मन की बात’ की, मन की बात कार्यक्रम का आयोजन सुबह 11 बजे से किया गया था।
कुछ लोगों को नोटबंदी से तुरंत फायदा मिल रहा है:
- पीएम मोदी ने कहा कि, नोटबंदी से देश को फायदा दीर्घकालिक तौर पर होगा,
- “लेकिन कुछ लोगों को इसका फायदा तुरंत मिल रहा है”।
- उन्होंने आगे कहा कि, निगमों को पहले मुश्किल से 50 फ़ीसदी टैक्स आता था।
- इसी में आगे कहा कि, 8 नवम्बर के बाद से अब तक 13 हजार करोड़ रुपये जमा हो चुके हैं।
कैशलेस इकॉनमी की बात:
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कार्यक्रम में आगे कैशलेस इकॉनमी पर अपनी बात की।
- जिसमें उन्होंने कहा कि, मुझे पता है कि, कैशलेस इकॉनमी अलग चीज है।
- आगे उन्होंने कहा कि, क्यों न देश को लेस-कैश बनाया जाये, जिसके लिए आपके सहयोग की जरुरत है।
रुपे कार्ड में 300 फ़ीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है:
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आगे कहा कि, देश में अब रुपे कार्ड के इस्तेमाल में 300 फ़ीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है।
- उन्होंने आगे कहा कि, छोटे व्यापारियों के लिए ये सही समय है कि, वो डिजिटल दुनिया में आ जाएँ।
- पीएम मोदी ने कहा कि, मैंने ये फैसला इसलिए लिया है कि, ताकि देश के किसान, गरीब, मजदूर लोगों का भला हो सके।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार