प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मनन की बात में एक बार फिर देशवासियों से रूबरू हुए। यह पीएम मोदी की मन की बात का 33वां संस्करण है। पीएम मोदी ने ईद-उल-फ़ितर के अवसर पर सभी देशवासियों को ईद की शुभकामनायें दी।

पीएम मोदी की ‘मन की बात’-

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात की शुरुआत ईद की बधाई देते हुए की।
  • उन्होंने ईद-उल-फ़ितर के अवसर पर देशवासियों को ईद की शुभकामनायें दी।
  • इसके बाद उन्होंने भगवान जगन्नाथ की यात्रा की भी शुभकामनाएं दी।
  • पीएम मोदी ने सिक्किम, हिमाचल, केरल, उत्तराखंड और हरियाणा के खुले में शौच से मुक्त होने पर भी बधाई दी।

शौचालय बना पेश की मिसाल-

  • प्रधानमंत्री ने स्वच्छता अभियान को लेकर प्रसन्नता ज़ाहिर की।
  • उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि अब स्वच्छता केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं रहा।
  • ये एक जन आंदोलन बन गया है।
  • उदाहरण के तौर पर उन्होंने मुबारकपुर के मुसलमानों की मिसाल पेश की।
  • पीएम ने बताया कि मुबारकपुर के मुसलमानों ने अपने खर्चे पर शौचालय बनवाया है।
  • मन की बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि लोकतंत्र के प्रति नित्य जागरूकता ज़रूरी है।
  • उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को आघात पहुंचाने वाली चीजों को ध्यान रखते हुए सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ना है।

योग विश्व को जोड़ने का माध्यम-

modi yog

  • 21 जून को पूरी दुनिया में योग दिवस मनाया गया था।
  • इस खास मौके के बारे में ज़िक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया के क़रीब-क़रीब सभी देशों ने योग के इस अवसर को अपना अवसर बना दिया।
  • उन्होंने कहा कि योग विश्व को जोड़ने का एक माध्यम बन गया है।
  • इस दौरान उन्होंने लखनऊ में योग कार्यक्रम में बारिश में योग करने का अनुभव साझा किया।

किताब या खादी का रूमाल देकर करें मेहमानों का स्वागत-

  • मन की बात के 33वें संस्करण में पीएम मोदी ने बताया कि जब वो गुजरात का मुख्यमंत्री थे तो उन्होंने बुके नहीं किताब या कड़ी का रूमाल देने की परंपरा बनाई थी।
  • उन्होंने कहा कि मेहमानों का अगर खादी का रुमाल दे कर स्वागत करते हैं, तो कितने गरीब लोगों को मदद मिलती है।
  • खर्चा कम हो जाता है और सही रूप से उसका उपयोग भी होता है।

अंतरिक्ष में भारत का परचम लहरा रहा-

  • मन की बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हमारे पैर योग से जुड़े हुए ज़मीन पर हैं, तो हमारे सपने दूर-दूर आसमानों के उन क्षितिजों को पार करने के लिये भी हैं।
  • उन्होंने कहा कि आज भारत केवल धरती पर ही नहीं, अंतरिक्ष में भी अपना परचम लहरा रहा है।
  • पीएम मोदी ने बताया कि अभी दो दिन पहले इसरो ने ‘Cartosat-2 Series Satellite’ के साथ 30 Nano Satellites को लांच किया है।
  • भारत के इस NanoSatellite अभियान से खेती-किसानी के काम में, प्राकृतिक आपदा के संबंध में काफ़ी कुछ हमें मदद मिलेगी।
  • उन्होंने बताया कि 19 जून को ‘मार्स मिशन’ के एक हज़ार दिन पूरे हुए हैं।

आपातकाल का किया ज़िक्र-

  • पीएम मोदी ने मन की बात करते हुए बताया कि आपातकाल में अटल जी भी जेल में थे।
  • उस दौरान उन्होंने कविता लिखी, ‘झुलसाता जेठ मास, शरद चांदनी उदास, सिसकी भरते सावन का अंतरघट रीत गया, एक बरस बीत गया।
  • पीएम ने बताया कि आपातकाल के दौरान अटल ने कविता लिख अपनी मनःस्थिति का वर्णन किया था।

‘मन की बात’ के 33वें संस्करण की अन्य खास बातें-

  • भारत ने विज्ञान और खेल में काफी सफलता हासिल की है।
  • पीएम मोदी ने खा कि हमें बच्चों को खेल का अवसर देना चाहिए।
  • अगले ओलिंपिक के लिए सभी को सपने सजाने चाहिए।
  • पीएम मोदी ने कहा कि कोई अगर सरकार को कुछ बेचना चाहता है तो ई जेम पर रजिस्टर कर सकता है।
  • उन्होंने कहा कि कभी मौका मिले तो Internet पर E-GEM – ‘ई जी ई एम’ – को visit करें।

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें