दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और लोकसभा सांसद मनोज तिवारी पर पत्थर और लकड़ी से हमला हुआ। यह हमला मनोज तिवारी पर उस वक्त हुआ, जब वह एक चुनावी बैठक कर रहे थे। सांसद पर हमले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।

यह भी पढ़ें… अरविंद केजरीवाल ने मानी गलती, मनोज तिवारी ने बताया राजनीतिक स्टंट!

दिल्ली के बवाना में हुआ मनोज तिवारी पर हमला :

  • आगामी सप्ताह उत्तरी दिल्ली में होने वाले उपचुनाव के लिए मनोज तिवारी चुनावी बैठक के लिए बवाना पहुंचे थे।
  • बवाना में बैठक के दौरान एक अज्ञात शख्स ने मनोज तिवारी पर पत्थर और लकड़ी फेंका।
  • यह घटना उस वक्त हुई जब वह जेजे कालोनी में झंडा चौक पर बैठक के लिए लगाए गए मंच पर मौजूद थे।

यह भी पढ़ें… दिल्ली के मुख्यमंत्री ने नकारात्मक राजनीति की: मनोज तिवारी

पुलिस कर रही मामले की जांच :

  • मनोज तिवारी पर पत्थर और लकड़ी फेंकने के मामले में पुलिस जांच कर रही है।
  • पुलिस बैठक की रिकॉर्डिंग का सहारा ले रही है जिससे आरोपी को जल्द पकड़ सके।
  • वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने इस संबंध में जानकारी दी है।
  • कहा कि बैठक की कराई गई वीडियोग्रफी की मदद से हम आरोपी की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं।
  • मनोज तिवारी की ओर से फिलहाल इस मामले के संबंध में कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

यह भी पढ़ें… केजरीवाल को सीएम पद से फौरन इस्तीफा देना चाहिए: मनोज तिवारी

हार सामने देख विपक्ष हिंसा पर उतारू :

  • मनोज तिवारी पर हमले की खबर मिलने के बाद बीजेपी ने विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधा है।
  • बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि ऐसा मालूम होता कि उपचुनाव में अपनी हार सामने देख विपक्षी पार्टियां हिंसा पर उतारू हो गई हैं।
  • मिली जानकारी के अनुसार इस घटना में मनोज तिवारी को कोई चोट नहीं आई है।

यह भी पढ़ें… इस आलीशान बंगले में रहते है भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें