आजादी के लिए अपनी जान न्योछावर करने वाले शहीद-ए-आज़म भगत सिंह का जीवन हमेशा से ही एक मार्गदर्शक रहा है। उनके अंदर आज़ादी का ऐसा जज़्बा था कि आज भी वे अपनी देशभक्ति व जूनून के लिए याद किये जाते हैं।

जलियाँवाला बाघ हत्याकांड ने बदली जीवन की दिशा :

  • शहीद-ए-आजम भगत सिंह का जन्म 28 सितम्बर, 1907 को लायलपुर जिला (फैसलाबाद, पाक) के बंगा गांव में हुआ था।
  • इनके पूर्वज पंजाब के नवांशहर के समीप खटकड़कलां गांव के थे अत: खटकड़कलां इनका पैतृक गांव है।
  • भगत सिंह के दादा सरदार अर्जुन सिंह पहले सिख थे जो आर्य समाजी बने थे।
  • इनके तीनों सुपुत्र-किशन सिंह, अजीत सिंह व स्वर्ण सिंह प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी थे।
  • सन् 1921 में उन्होंने लाहौर स्थित नर्सरी ऑफ पैट्रिआट्स के रूप में विख्यात नैशनल कालेज में प्रवेश लिया था।
  • आपको बता दें कि भगत सिंह के बौद्धिक विकास में दो कारणों का बहुत महत्व है।
  • पहला द्वारका दास लाइब्रेरी (लाहौर) तथा दूसरा कानपुर का तत्कालीन बौद्धिक वातावरण।
  • कानपुर में उनकी भेंट अनेक विद्वानों से हुई थी जिसके बाद उनकी विचारधाराएं बदलने लगी थे।
  • गणेशशंकर ‘विद्यार्थी’ ने उन्हें लिखने की प्रेरणा दी तथा भगत सिंह ने ‘बलवंत सिंह’ के उपनाम से लिखना शुरू कर दिया।
  • बताया जाता हैं कि भगत सिंह के जीवन में क्रांतिकारी परिवर्तन आने का एक मुख्य कारण था।
  • किशोर भगत सिंह के दिलो-दिमाग पर जलियांवाला बाग हत्याकांड का असर सर्वोपरि विदित था।
  • आपको बता दें कि किशोर भगत सिंह जलियांवाला बाग की खून से सनी मिटटी एक बोतल में भरकर साथ लाये थे।
  • इसके बाद भगत सिंह ने मन ही मन स्वयं को राष्ट्र पर कुर्बान करने की प्रतिज्ञा कर ली थी।
  • हालांकि उनके परिजन उनकी शादी करना चाहते थे लेकिन वे इसके लिए राज़ी नहीं थे।
  • उनका कहना था कि मैं विधवाओं की संख्या नहीं बढ़ाना चाहता
  • एक स्वतंत्रता सेनानी के रूप में भगत सिंह का योगदान भी अपने आप में अद्भुत है।
  • 8 अप्रैल, 1929 को गिरफ्तार होने से पूर्व उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम की लगभग प्रत्येक गतिविधि में बढ़-चढ़ कर भाग लिया।
  • सन् 1920 में जब गांधी जी ने असहयोग आंदोलन शुरू किया उस समय भगत सिंह मात्र 13 वर्ष के थे।
  • इसके बाद 1929 में जब भगत सिंह गिरफ्तार हुए तो वे मात्र 22 वर्ष के युवा।
  • इन 9 वर्षों में भगत सिंह की एक स्वतंत्रता सेनानी के रूप में गतिविधियां हमेशा याद रहेंगी।
  • 12 जून, 1929 को उन्हें काले पानी का आजीवन कारावास व 7 अक्तूबर, 1930 को मृत्यु दंड की सजा सुनाई गई थी।
  • 23 मार्च, 1931 को उन्हें लाहौर सैंट्रल जेल में राजगुरुसुखदेव के साथ सायं 7:33 पर शहीद कर दिया गया था।
  • उनके मृतक शरीर को हुसैनीवाला नामक स्थान पर रात के अंधेरे में ब्रिटिश सरकार के गुरगों द्वारा तेल डालकर जला दिया गया था।
  • भगत सिंह कि मृत्यु के बाद देश में जैसे स्वतंत्रता की लहर दौड़ गयी थी।
  • शहीद भगत सिंह की शहादत देश को अंग्रेजी हुकूमत से आज़ादी दिलाने में एहम रही है और रहेगी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें