आगामी दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी की दिल्ली इकाई ने पूरी तरह से कमर कस ली है। 272 सीटों वाली MCD के लिए आम आदमी पार्टी ने 109 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने 109 वार्ड़ो के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की है। पार्टी ने लिस्ट जारी कर बताया कि 109 उम्मीदवारों में 64 युवा प्रत्याशी हैं। ज्ञात हो कि 109 सीटों में से महिलाओं के लिए 46 सीटें आरक्षित थीं। जिसमें पार्टी ने इन 46 के अलावा 3 अनारक्षित सीटों पर भी महिला उम्मीदवारों पर दांव खेला है।
बाकी उम्मीदवारों की चल रही है चयन प्रक्रिया:
- आप पार्टी के दिल्ली संयोजक ने बताया कि MCD के सभी 272 वार्डों में कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई जा रही है।
- इस बैठक में सभी भावी उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा की रही है।
- आगे कहा कि जिन प्रत्याशियों ने नामांकन किया था, कार्यकर्ता समेत स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्यों ने उनके नामों पर विचार किया।
- इसके बाद चयनित संभावित उम्मीदवारों की सूची पार्टी की पीएसी के समक्ष रखी गई।
- जिसे आज पीएसी ने विचार के लिए प्रस्तुत 109 वार्डों के उम्मीदवारों के नामों को स्वीकृति दी।
- आगे दिलीप पाण्डेय ने कहा कि बाकी बचे हुए वार्डों के लिए उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया चल रही है, जल्द ही बाकी उम्मीदवारों की सूची जारी की जाएगी।
भ्रष्टाचार से फैला कूड़ा, झाड़ू से साफ होगा:
- दिलीप पाण्डेय ने इस दौरान कांग्रेस और भाजपा पर जमकर साधा निशाना।
- उन्होंने कहा कि दिल्ली के नगर निगमों में इन दोनों पार्टियों ने पिछले बीस सालों में भ्रष्टाचार का साम्राज्य खड़ा कर दिया है।
- इस बार दिल्ली की जनता नगर निगम चुनाव में फैले भ्रष्टाचार के कूड़े पर झाड़ू लगाएंगे और दिल्ली को भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाएंगे।
- आपको बता दें कि फिलहाल एमसीडी पर बीजेपी का कब्जा है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Tags
#109 उम्मीदवारों में 64 युवा प्रत्याशी
#64 young candidates
#aap Delhi unit
#AAP's Delhi convener Dilip Pandey
#Delhi
#India
#mcd election 2017
#Released a list of 109 candidates
#Remove term: आम आदमी पार्टी दिल्ली इकाई आम आदमी पार्टी दिल्ली इकाई
#आप पार्टी के दिल्ली संयोजक दिलीप पाण्डेय
#एमसीडी चुनाव 2017
#जारी की 109 उम्मीदवारों की लिस्ट
#दिल्ली
#भारत