दिल्ली में अगले महीने 23 अप्रैल को होने वाले नगर निगम (MCD) चुनाव के पहले आम आदमी पार्टी को विरोधियों से चुनौती तो मिल ही रही है, साथ में उन्हें अपने दल के नेता भी झटका दे रहे हैं। बवाना के विधायक वेद प्रकाश ने आप का साथ छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया।

आप पर लगाया आरोप:

  • वेद प्रकाश ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के लेकर कहा कि वह कुछ लोगों से घिर चुके हैं।
  • केजरीवाल को नहीं पता क्या चल रहा है, उन्हें कुछ लोग जो कान में बता देते हैं, वो भरोसा कर लेते हैं।
  • वेद प्रकाश ने कहा कि दिल्लीवासी खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।
  • आप पर आरोप लगाते हुए कहा कि पीएम मोदी और उपराज्यपाल को कैसे बदनाम किया जाए, केजरीवाल सिर्फ यह देखते हैं।
  • आगे कहा कि मैं जनता के लिए काम करना चाहता हूं जिससे लोगों को अपना मुंह दिखा सकूं।
  • अबतक मैं जाली खेल दिखाने वालों के बीच में फंस गया था, लेकिन अब बाहर निकल आया हूं।

तीन साल का समय है:

  • वेद प्रकाश ने प्रेस वार्ता में कहा कि मैं विधानसभा से इस्तीफा देने जा रहा हूं।
  • आप छोड़ने के बाद कहा कि अभी मेरे पास तीन साल का समय है।
  • पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि चाहूंगा की पीएम मोदी का आशीर्वाद मिलता रहे।
  • आगे कहा कि भाजपा में लालच के लिए नहीं बल्कि साफ-सुथरी राजनीति करने आया हूं।
  • साथ ही कहा कि पीएम मोदी की नीति से जुड़कर काम करूंगा और भाजपा में कोई पद नहीं लूंगा।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें