हमारे सौरमंडल का सबसे छोटा ग्रह बुध आज सूर्य के सामने से गुजरेगा, यह घटना 100 सालों में 13 बार होती है। कई वैज्ञानिक इसमें सर्वकालिक रौशनी खोने की भी बात कर रहे हैं।

शाम 4.30 से शुरू होगा ‘ट्रांजिट ऑफ़ मरकरी’:

  • हमारे सौरमंडल में आज बुध सूर्य के सामने से गुजरेगा, यह घटना 100 सालों में सिर्फ 13 बार होती है।
  • इस प्रक्रिया को ‘ट्रांजिट ऑफ़ मरकरी’ कहते हैं।
  • वैज्ञानिकों के मुताबिक, ट्रांजिट ऑफ़ मरकरी को न ही नंगी आँखों और न ही सूर्य ग्रहण के चश्मों से देखा जा सकता है।
  • शाम करीब 4.30 बजे से ट्रांजिट ऑफ़ मरकरी शुरू होगा और इसे पूरा होने में करीब 7 से 8 घंटे लगेंगे।
  • भारत में इसका असर 4.42 से शुरू होकर सूर्यास्त तक करीब 7.06 तक ही रहेगा।
  • इस घटना को सिर्फ सोलर फ़िल्टर वाली दूरबीन से ही देखा जा सकता है।
  • सूर्य के सामने से बुध के क्रॉस होने से एक एनर्जी निकलती है, जो नंगी आँखों से देखने पर आँखों के रेटिना को बड़ा नुक्सान पहुँच सकती है।
  • गौरतलब है कि, किसी अन्य प्रकार से रेटिना डैमेज होने पर उसका इलाज किया जा सकता है, परन्तु ट्रांजिट ऑफ़ मरकरी से डैमेज रेटिना को ठीक ही नहीं किया जा सकता है।
  • भारत में अगला ट्रांजिट ऑफ़ मरकरी 2032 में दिखेगा, हालाँकि 2019 में भी यह प्रक्रिया होगी, लेकिन तब भारत में सूर्यास्त होने के कारण उसे देखना संभव नहीं।
  • नासा ने इसके अध्ययन के लिए 3 टेलिस्कोप लगाये हैं।
  • वैज्ञानिक इस खगोलीय घटना के दौरान अंतरिक्ष में ग्रहों के मूवमेंट का पता लगायेंगे।

लखनऊ में कहाँ होगी व्यवस्था:

  • इस खगोलीय घटना को देखने के लिए सूबे की राजधानी लखनऊ में भी व्यवस्था की गयी है।
  • लामार्टिनियर कॉलेज और जनेश्वर मिश्र पार्क में लोग इस घटना को देख सकते हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें