[nextpage title=”.an 32″ ]

बीती 22 जुलाई को गायब हुए भारतीय वायु सेना के विमान एएन-32 का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। गौरतलब है कि, भारत सरकार ने विमान की सैटेलाइट इमेजिंग के लिए अमेरिका देश से मदद मांगी थी। अमेरिकी रक्षा बलों से यह पूछा जा रहा है कि, क्या उनके उपग्रहों ने लापता एएन-32 के सिग्नल पकड़े थे? गौरतलब है कि, लापता विमान में करीब 29 लोग सवार थे।

[/nextpage]

[nextpage title=”an 32″ ]

सैन्य अधिकारियों की आशंका, बंगाल की खाड़ी में गिरा होगा विमान:

  • गत 22 जुलाई को भारतीय वायुसेना के लापता हुए एएन-32 विमान का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है।
  • वहीँ सैन्य अधिकारी इस बात की आशंका कर रहे हैं कि, हो सकता है कि विमान बंगाल की खाड़ी में गिरा हो सकता है।
  • गौरतलब है कि, विमान में अंडरवाटर लोकेटर नहीं लगा है, ऐसे में यदि सैन्य अधिकारियों के अंदेशे को सही माने और लापता विमान अगर बंगाल की खाड़ी में गिरा है तो ऐसे में बिना अंडरवाटर लोकेटर के विमान को ढूंढना चुनौती भरा होगा।
  • सूत्रों के अनुसार भारतीय सेना ने जहाज की तलाश के लिए पनडुब्बी, जहाज आदि लगा रखे हैं।

विमान में क्यों नहीं था ‘अंडरवाटर लोकेटर’?:

  • 22 जुलाई को गायब हुए भारतीय सेना के विमान एएन-32 का अभी कोई सुराग नहीं मिला है।
  • वहीँ विमान की खोज में जुटे सैन्य दल के अनुसार विमान के बंगाल की खाड़ी में क्षतिग्रस्त हो गिरने की सम्भावना है।
  • गौरतलब है कि, विमान में अंडरवाटर लोकेटर नहीं लगा है, जिस वजह से उसे ढूंढने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
  • वहीँ विमान में अंडरवाटर लोकेटर न होने की खबर पर सवाल यह उठता है कि, जब एएन-32 का इस्तेमाल सैनिकों और रक्षा सामग्रियों को लाने ले जाने के लिए किया जाता है, फिर ऐसे में इस विमान में अंडरवाटर लोकेटर क्यों नहीं लगाया।
  • जबकि भारतीय वायुसेना के अन्य विमानों में यह उपकरण लगा हुआ है।
  • वहीँ विमान में मौजूद जवान रघुवीर वर्मा के मोबाइल फ़ोन पर रिंग जाने का दावा भी उनके परिजनों ने किया था।
  • इसके अलावा रघुवीर का व्हाट्सएप्प लास्ट सीन 26 जुलाई का दिखा रहा है, जबकि विमान 22 जुलाई को लापता हुआ था।

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें