हाल ही में बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स में कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेने पहुंचे भारत के विदेश राज्यमंत्री एमजे अकबर ने अफगानिस्तान के संबंध में पाकिस्तान पर हमला बोला है।

पाक को लिया आड़े हाथ :

  • हाल ही में ब्रसेल्स में अफगानिस्तान के क्षेत्रीय एकीकरण और समृद्धि के विषय पर ईयू द्वारा आयोजित की गयी कॉन्फ्रेंस।
  • इस कांफ्रेस में भाग लेने पहुंचे भारत के विदेशमंत्री एमजे अकबर ने पाकिस्तान पर जमकर भड़ास निकाली।
  • अकबर ने अफगानिस्तान को ट्रांजिट अधिकार ना दिए जाने पर पकिस्तान की कड़ी आलोचना भी की है।
  • उनके अनुसार पाक राजनीतिक कारणों से अफगानिस्तान की चीजें भारत नहीं आने दे रहा है।
  • उन्होंने ये भी कहा कि अफगानिस्तान को ट्रांजिट राइट्स न देकर उसको काफी नुकसान पहुंचाया जा रहा है।
  • इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि भारत अफगानिस्तान के साथ है और हमेशा उसकी मदद करेगा।
  • इतना ही नहीं अकबर ने कहा कि अफगानिस्तान की चीजों को भारत में बहुत पसंद किया जाता है।
  • परंतु भारत-अफगान के बीच व्यापार में पाकिस्तान हमेशा की तरह रोड़े अटका रहा है।
  • आपको बता दें कि पाक के विदेशी मामले के सलाहकार सरताज अज़ीज़ भी इस वक्त ब्रसेल्स में मौजूद हैं।
  • वे भी यहां अफगानिस्तान पर हो रहे ईयू और अफगान के सहयोग से आयोजित कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेने पहुंचे हैं।
  • आपको बता दें कि इस कॉन्फ्रेंस में 30 संगठन और 70 देशों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।
  • जिसमे अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी और मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉक्टर अब्दुल्लाह अब्दुल्लाह भी शामिल होंगे।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें