Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
India

आदित्य हत्या केस: आरोपी मनोरमा देवी ने किया सरेंडर

manorama

आदित्य हत्या केस में आरोपी एमएलसी मनोरमा देवी ने मंगलवार सुबह गया कोर्ट में सरेंडर कर दिया जिसके बाद कोर्ट ने मनोरमा देवी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

मनोरमा देवी फरार थी और उनकी खोजबीन जारी थी लेकिन कोर्ट में सरेंडर करने के बाद अब उनसे आदित्य सचदेवा की हत्या के बारे में पूछताछ की जाएगी।

मनोरमा देवी ने खुद को निर्दोष बताया है और उन्होंने कहा कि बीजेपी उनको फंसा रही है। मनोरमा देवी ने कहा कि उन्हें मामले के बारे में कुछ नहीं पता है और ना ही घर से कोई शराब की बोतल बरामद हुई थी। 

जेडीयू से निष्कासित एमएलसी मनोरमा देवी पर शराबबंदी के बावजूद उनके घर से शराब बरामद होने पर भी उनके खिलाफ कार्यवाही की जा सकती है।

बता दें कि मनोरमा देवी के पति बिंदी यादव को पहले ही गिरफ्तार किया जा चूका है और उनके बेटे रॉकी यादव पर आदित्य सचदेवा की हत्या करने का कथित आरोप है और उनके भी हिरासत में लिया जा चूका है। इस मामले में रॉकी के साथी टेनी यादव ने भी कल कोर्ट में सरेंडर कर दिया था।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी विपक्षी पार्टियों के हमले का शिकार होना पड़ रहा है और उन्होंने कहा है कि इस मामले में चार्जसीट जल्द ही दाखिल की जाएगी।

 

Related posts

वीडियो: खरीददारी कर रहे युवक के शरीर में घुसा ‘प्रेत’!

Shashank
8 years ago

केंद्र सरकार ग्रहणी महिलाओं के बचत खातों में जमा राशि पर जल्द देगा छूट!

Prashasti Pathak
8 years ago

लोकसभा में पीएम मोदी ने किया विपक्षी सदस्यों का अभिवादन!

Namita
8 years ago
Exit mobile version