बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की पाकिस्तानी कलाकारों के समर्थन में टिप्पणी करने के बाद मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने पलटवार किया है।

कलाकारों को एहसास होना चाहिए कि, देश पहले है:

  • मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने सलमान खान की टिप्पणी पर पलटवार किया है।
  • राज ठाकरे ने कहा कि, सरहद पर जवान देश के लिए लड़ रहे हैं।
  • इस तरह की बातें निराशा पैदा करने वाली होती हैं।
  • उन्होंने आगे कहा कि, अगर देश के जवान अपने हथियार डाल दें तो सीमाओं की सुरक्षा कौन करेगा? सलमान खान?
  • मनसे प्रमुख ने ये भी कहा था कि, क्या हमारे देश में कलाकारों की कमी है, जो पाकिस्तान से लोग यहाँ आकर कलाकार बन रहे हैं।
  • राज ठाकरे ने आगे कहा कि, सभी कलाकारों को समझना होगा कि, ‘देश पहले है’।
  • उन्होंने इसी में आगे कहा कि, और यदि उन्हें इस बात से समस्या है तो हम उनकी मूवी भी बैन कर देंगे।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तानी कलाकार तुरंत भारत छोड़ें वरना बुरा हो सकता है अंजाम!

क्या बोले थे, सलमान खान:

  • बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने पाकिस्तानी कलाकारों को देश छोड़ने के अल्टीमेटम पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी।
  • जिसमें उन्होंने कहा था कि, पाकिस्तानी भी कलाकार हैं, आतंकवादी नहीं।
  • उन्होंने आगे कहा था कि, उनके पास वीसा है और सरकार ने उन्हें ये इजाजत दी है।
  • गौरतलब है कि, देश में उरी हमले के बाद से तनाव का माहौल है।
  • मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने ही पाक कलाकारों को देश छोड़ने का अल्टीमेटम दिया था।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें