प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ट्विटर पर फॉलोअर्स के मामले में टॉप पर आ गए हैं| प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के फॉलोअर्स मेगास्टार अमिताभ बच्चन से भी बहुत अधिक है| इस समय सोशल मीडिया पर 25 अगस्त तक मोदी के 2.21 करोड़ फॉलोवर्स हैं| इसमे उन्होंने बॉलिवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन को भी पिछे कर दिया है| बिग बी के फॉलोअर्स की संख्या दो करोड़ है|

  • ट्विटर पर पीएम मोदी के बाद मेगास्टार अमिताभ बच्चन दूसरे नमबर पर है|
  • जनवरी 2016 मे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्विटर पर फॉलोवर्स कि संख्या मे बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरूख खान को भी पछाड़ दिया था|
  • शाहरूख फिलहाल ट्विटर पर तीसरे सबसे ज्यादा फ़ॉलो किये जाने वाले भारतीय है|

अपको बता दे कि पीएम मोदी 2009 से ट्विटर पर सक्रिय है|

  • ट्विटर वेबसाइट के अनुसार पीएम मोदी दुनिया के दूसरे सबसे अधिक फॉलो किये जाने वाले राजनेता है|
  • जबकि अमेरिका के राष्ट्रपति   बराक ओबामा दुनिया में ट्विटर पर सबसे अधिक फॉलो किये जाने वाले  नम्बर वन राजनेता है|
  • पीएम मोदी ने ट्विटर का प्रयोग पहले तो लोगों से जुड़ने के लिए किया था|
  • बाद में केंद्र सरकार की योजनाओं जैसे मेक इन इंडिया, स्वच्छ भारत अभियान, मन की बात और सेल्फी विद डॉटर जैसे अभियानों को लोकप्रिय बनाने मे इस्तेमाल किया गया|
  • पीएम मोदी इन योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए ट्विटर का इस्तेमाल करते हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें