मोदी सरकार के दो साल पूरे होने के साथ केन्द्रीय कैबिनेट में बदलाव की अटकलें तेज हो गयी हैं। हालांकि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने स्वीकार किया है कि बदलाव की तारीख अभी तय नहीं हुई हैं लेकिन बताय जा रहा है कि 15 जून के बाद मोदी कैबिनेट में फेरबदल हो सकता है।

  • शुक्रवार को भाजपा मुख्यालय में अपनी प्रेस कांफ्रेंस में एक सवाल के जवाब में शाह ने कहा कि कैबिनेट में जल्द ही बदलाव होगा लेकिन ऐसा कब होगा, इसकी कोई तारीख तय नहीं है।
  • हाल ही में पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में असम में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने वाले सर्बानंद सोनवाल के मुख्यमंत्री बनने के बाद खेल राज्य मंत्री की सीट खाली हुई है।
  • इससे पहले दाव साहब रानवे ने महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष बनने पर इस्तीफा दे दिया था।
  • कयास लगाये जा रहें हैं कि नये मंत्री बनने के साथ ही कुछ के विभाग भी बदले जा सकते है।
  • सूत्रों के अनुसार, कैबिनेट में बदलाव के साथ ही पार्टी संगठन में भी बदलाव हो सकता है, कई कैबिनेट मंत्रियों को अमित शाह की टीम में भेजा जा सकता है।
  • बताया जा रहा है कि अगले साल यूपी में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर केन्द्रीय कैबिनेट में यूपी की हिस्सेदारी बढ़ सकती है।
  • 11 जून को राज्यसभा चुनाव जीतने वाले चेहरों को भी कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें