देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में शामिल होने के लिए केरल के कोझीकोड पहुंचे हैं। जहाँ उन्होंने जनसभा को संबोधित किया।
50 साल में सबसे बड़ी पार्टी बना संघ:
- पीएम मोदी ने संबोधन में दीनदयाल उपाध्याय का जिक्र किया।
- उन्होंने कहा कि, 1967 में शुरू हुआ संघ 50 सालों देश की सबसे बड़ी पार्टी बन गया है।
- पीएम ने आगे कहा कि, पं. दीनदयाल उपाध्याय की जन्मशताब्दी की पूर्व संध्या पर हम सब यहाँ इकठ्ठा हुए हैं।
- उन्होंने कहा कि, 50 सालों पहले किसी ने नहीं सोचा होगा कि, भाजपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।
- इस दौरान पीएम ने भारत की राजनीति के कुछ महान व्यक्तित्वों के नाम भी गिनाये।
- पीएम ने आगे कहा कि, मैंने संसद में अपने भाषण में कहा था कि, हमारी सरकार गरीबों को समर्पित सरकार है।
- यह भाव महात्मा गाँधी और पं. दीनदयाल उपाध्याय के विचारों से ही प्राप्त हुए हैं।
- उन्होंने कहा कि, भाजपा के कार्यकर्ताओं की प्रेरणा है भाजपा केरल के कार्यकर्ता।
- पीएम ने कहा कि, मैं केरल के कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाता हूँ कि, आपने जो यातनाएं झेली हैं, वो बेकार नहीं जाएँगी।
- मैं केरल में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनते देख रहा हूँ।
- उन्होंने आगे कहा कि, केरल में देश का नंबर एक राज्य बनने की सभी खूबियाँ मौजूद हैं।
- पीएम ने कहा कि, केंद्र सरकार सबका साथ, सबका विकास के पथ पर है।
- जिसके कारण देश आज तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था के रूप में विश्व में अपनी पहचान बना चुका है।
- पीएन ने आगे कहा कि, केंद्र सरकार देश के हर तबके को सशक्त बनाने के लिए काम कर रही है।
- उन्होंने आगे कहा कि, हम कबसे सुन रहे हैं कि, 21वीं सदी एशिया की सदी है।
- पीएम ने इसी विषय पर आगे कहा कि, देश में सभी गुण है कि, वो 21वीं सदी में एशिया का नेतृत्व करे।
- एशिया के सभी देश 21वीं सदी में अपना योगदान देने की भरपूर कोशिश कर रहा है।