हाल ही में भारत द्वारा जवाबी कार्यवाही के तहत की गयी सर्जिकल स्ट्राइक के बाद नवाज शरीफ के सलाहकार सरताज अजीज ने संबंध और खराब करने का बयान दे दिया है।

मोदी का नाम बना खौफ़ :

  • हाल ही में पाकिस्तानी चैनल को दिए इंटरव्यू में सरताज अजीज ने पीएम मोदी पर आरोप लगाये हैं।
  • इन आरोपों के अनुसार उन्होंने मोदी को भारत-पाक के बीच रिश्ते ठीक ना होने देने का ज़िम्मेदार बताया है।
  • उनके अनुसार सर्जिकल स्ट्राइल के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच गर्मी बढ़ गयी है।
  • इसके साथ ही यह गर्मी अब सोशल मीडिया पर भी दिख रही है।
  • उनके अनुसार पाकिस्तान को कमज़ोर दिखाने के लिए मोदी को लेकर सोशल मीडिया पर एक एनिमेशन वायरल हो रहा है।
  • जिसके चलते पाकिस्तान में नवाज शरीफ मोदी के कारण बुरी तरह से घिर गए हैं।
  • उन्होंने बताया कि सर्जिकल स्ट्राइक के बाद मोदी नाम का खौफ नवाज कैंप की जुबान पर आ गया है।
  • नवाज शरीफ के विदेश सलाहकार सरताज अजीज ने उस खौफ को आवाज दी है।
  • सरताज अजीज ने पीएम मोदी का नाम लेकर कहा कि मोदी के रहते भारत-पाक के रिश्ते सुधर नहीं सकते।
  • उनके अनुसार 2019 तक वो पीएम मोदी का मुकाबला कर नहीं पाएंगे क्योंकि 2019 तक तो मोदी ही पीएम रहेंगे।
  • अगर मोदी 2019 के चुनाव में भी जीत गए तो फिर सरताज अजीज को 2024 तक कुछ होने की उम्मीद छोड़नी होगी।
  • पीएम मोदी का नाम लेकर भारत-पाक संबंध की भविष्यवाणी करने वाले अजीज का बयान यही इशारा कर रहा है।
  • उनके अनुसार पाक में अब मोदी का खौफ सत्ताधारियों पर भारी पड़ रहा है।

शरीफ़ को मिल रहे मोदी के नाम के तंज :

  • पाकिस्तानियों के लिए इंडिया इज मोदी और मोदी इज इंडिया बना हुआ है।
  • पूर्व क्रिकेटर जावेद मियांदाद का राजनीति से वैसे तो कोई लेना देना नहीं है।
  • लेकिन देश से वफादारी दिखाने के लिए वो भी मोदी को गीदड़भभकी दे रहे हैं
  • इसके साथ ही तहरीक ए इंसाफ पार्टी प्रमुख इमरान खान मोदी का नाम लेकर नवाज शरीफ को कोस रहे हैं।
  • आपको बता दें कि भारत के खिलाफ एकजुटता दिखाने के लिए पाकिस्तानी संसद में बैठक हुई थी।
  • इस बैठक में विपक्ष के नेता खुर्शीद अहमद ने भी नवाज शरीफ को मोदी के नाम का तंज दिया था।
  • ऐसा इसलिए है क्योंकि शरीफ भाषण देने के मामले में भी मोदी के आगे ठहर नहीं पा रहे हैं।
  • नवाज शरीफ की मुश्किल ये है कि वो न घर के रहे, ना घाट के क्योंकि वो न दोस्ती निभा पाए, न दुश्मनी।
  • आपको बता दें कि भारतीय सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक करके पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों को मारा था।
  • लेकिन नवाज शरीफ की सरकार शर्म के मारे ये सच भी नहीं मान नहीं पाई है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें