मानसून धीरे-धीरे पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाला सप्ताह बारिश के लिहाज से बेहतर साबित होगा। ओडिशा के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

अगले हफ्ते अच्छी बारिश की आसार-

  • मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार आने वाल हफ्ता बारिश के लिहाज़ से काफी अच्छा साबित होगा।
  • विभाग के महानिदेशक केजे रमेश ने बताया कि मानसून ‘सक्रिय चरण’ में है।
  • उन्होंने बताया कि मानसून उत्तर कर्नाटक के बीजापुर जिले के साथ-साथ महाराष्ट्र के कई हिस्सों में पहुंच चुका है।
  • आगे रमेश ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव क्षेत्र भी बना हुआ है।
  • यह मानसून को पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में ले जाएगा।
  • राजधानी में रविवार को गर्मी काफी कम थी।
  • अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस पर रहा जो सामान्य से दो डिग्री कम था।
  • जबकि न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामन्य से तीन डिग्री कम है।
  • हरियाणा और पंजाब के अधिकतर क्षेत्रों में तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना जताई है।

यह भी पढ़ें: IITR की मानसून रिपोर्ट 2017: 11 साल बाद फिर इंदिरा नगर सबसे प्रदूषित!

यह भी पढ़ें: सैलानियों को लुभाती हैं मानसून में ये अॉफबीट जगहें!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें