मानसून ने मुंबई में दस्तक दे दी हैं। बीते सोमवार को मुंबई और आसपास के इलाकों में जोरदार बारिश देखने हुई। लेकिन उत्तर भारत के अधिकतर इलाकों में अभी भी लोगों को गर्मी का सितम झेलना होगा।

मुंबई पहुंचा मानसून-

  • 12 जून को मुंबई और आसपास के कई शहरी इलाकों में जोरदार बारिश हुई।
  • सोमवार शाम को मुंबई के अंधेरी, दादर, वर्ले, बोरीवली, परेल, कांदिवली के कुछ इलाकों में बारिश हुई।
  • दक्षिणी मुंबई के कई इलाकों में भी जोरदार बरसात देखने को मिली।
  • दक्षिण-पश्चिमी मानसून पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र में बढ़ रहा है।
  • मौसम के जानकारों के अनुसार आगामी सप्ताह बारिश के लिए बेहतर होगी।
  • मुंबई के अलावा मानसून ने कोलकाता में भी दस्तक दे दी है।
  • यह के लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है।

उत्तर भारत झेल रहा गर्मी का सितम-

  • यूपी सहित पूरा उत्तर भारत अभी भी गर्मी का सितम झेल रहा है।
  • मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में जून के अंत तक मानसून के पहुंचने की उम्मीद जताई है।
  • यूपी, पंजाब, हरियाणा सहित कई राज्यों को फिलहाल गर्मी के प्रकोप से राहत नहीं मिलने वाली।
  • आंध्र, केरल, तमिलनाडु और तेलंगाना सहित दक्षिण भारत के हिस्सों में मानसून पहले ही पहुँच चुका है।

यह भी पढ़ें: धीरे-धीरे बढ़ रहा मानसून, अगले हफ्ते बेहतर बारिश की संभावना!

यह भी पढ़ें: राष्ट्रपति चुनाव: तैयारी शुरू, विपक्ष करेगी बैठक, सरकार की रणनीति तय!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें