लोकसभा का मानसून सत्र समाप्त हो गया। लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी।

14 विधेयक हुए पारित-

  • शुक्रवार को लोकसभा का मानसून सत्र समाप्त हो गया है।
  • सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई।
  • लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने बताया कि मानसून सत्र में सदन में 71 घंटे काम हुआ।
  • साथ ही उन्होंने बताया कि इस सत्र में 14 विधेयक पारित किए गए है।
  • सत्र को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने की घोषणा करते हुए अध्यक्ष महाजन ने बताया कि सत्र के दौरान 19 बैठकें हुई।
  • इनमें प्रौद्योगिकी संस्थान (सार्वजनिक निजी भागीदारी) विधेयक, निशुल्क एंव अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार (संशोधन) विधेयक, बैंकिंग नियमन (संशोधन) विधेयक, कंपनी (संशोधन) विधेयक तथा राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (संशोधन) विधेयक प्रमुख है।
  • सत्र में कृषि क्षेत्र की स्थिति तथा भीड़ द्वारा पीट-पीट कर हुई हत्या की घटनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई।
  • सत्र में व्यवधानों और उनके कारण कार्यवाही स्थगित किए जाने से 29 घंटे 58 मिनट का समय खराब हुआ।
  • हालांकि 10 घंटे 28 मिनट तक विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा भी हुई।

यह भी पढ़ें: 

लोकसभा में वीडियो बनाने पर अनुराग ठाकुर को मिली चेतावनी!

2019 लोकसभा चुनाव में होगा VVPAT का प्रयोग: चुनाव आयोग

लोकसभा में पीएम मोदी ने किया विपक्षी सदस्यों का अभिवादन!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें