लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने संसद का मानसून सत्र शुरू होने से एक दिन पहले एक सर्वदलीय बैठक बुलाई है। बता दें कि संसद का मानसून सत्र 17 जुलाई से शुरू होने जा रहा है।

फोर्ब्स की सूची में शामिल 15 देशों में भारत पहले पायदान पर!

मानसून सत्र से एक दिन पहले होगी बैठक-

  • 17 जुलाई यानी सोमवार से संसद का मॉनसून सत्र शुरू होगा
  • लेकिन इससे एक दिन पहले रविवार को लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने सर्वदलीय बैठक बुलाई।
  • लोकसभा सचिवालय के अनुसार, यह बैठक संसद की लाइब्रेरी बिल्डिंग में होगी।
  • लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन बैठक में सभी राजनीतिक दलों से निचले सदन के कामकाज के सुचारू संचालन में सहयोग देने का आग्रह करेंगी।
  • बता दें कि मानसून सत्र 11 अगस्त को समाप्त होगा।
  • विपक्षी पार्टियां सीमा पर कश्मीर की स्थिति, चीन के साथ विवाद, किसानों के रोष और वस्तु एवं सेवा कर सहित कई मुद्दों पर सरकार को घेरने के लिए तैयार है।
  • हालाँकि सरकार GST के सफल होने के बाद उत्साह से भरी नजर आ रही है।
  • लेकिन बढ़ते आतंकी हमलों और गौरक्षको की हिंसा पर सरकार घिर सकती है।

यह भी पढ़ें: संसद के अगले मानसून सत्र 17 जुलाई से आगाज़!

यह भी पढ़ें: मणिपुर: SC का आदेश, फर्जी मुठभेड़ों की जांच करें CBI!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें