मध्य प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस ने प्रश्न बदलने का बड़ा आरोप लगाया है। कांग्रेस विधायक राम निवास रावत का आरोप है कि सरकार को बचाने और वास्तविकता छिपाने के लिए प्रश्न में बदलाव किया गया है।

यह भी पढ़ें… मध्य प्रदेश: तंगी से परेशान होकर एक और किसान ने की आत्महत्या!

लगाया प्रश्न बदलने का आरोप :

  • कांग्रेस विधायक ने मध्य प्रदेश में जारी मानसून सत्र के लिए अपना सवाल भेजा था।
  • उनका आरोप है कि प्रश्न में बदलाव, सरकार को बचाने और वास्तविकता छिपाने के लिए किया गया है।
  • रावत ने किसान समस्या, आंदोलन और घोषणाओं को लेकर पूछे गए अपने सवाल को बदलने का आरोप लगाते हुए सचिवालय को पत्र लिखा है।

यह भी पढ़ें… मध्य प्रदेश: क़र्ज़ में डूबे तीन किसानों ने की खुदकुशी!

आंदोलनों का मांगा था ब्यौरा :

  • विधानसभा परिसर में बुधवार को कांग्रेस विधायक राम निवास रावत इस संबंध में जानकारी दी।
  • रावत ने बताया कि उन्होंने एक जून के बाद किसानों द्वारा उनकी मांगों को लेकर हुए आंदोलनों का ब्यौरा मांगा था।
  • जिसके तहत उन्होंने पूछा था कि मंदसौर गोली कांड में किन किसानों की मौत हुई और कितने घायल हुए।
  • गोली चलाने का आदेश किसने दिया था और आंदोलन के दौरान गिरफ्तार हुए किसान किस-किस जेल में हैं?

यह भी पढ़ें… मध्य प्रदेश: अब जल्द ही रोबोट के हाथ में आएगी पूरी ट्रैफिक व्यवस्था!

प्रश्नों को कर दिया समाहित :

  • उन्होंने आरोप लगाया कि उनके प्रश्न को अन्य मुआवजा संबंधी प्रश्न में समाहित कर दिया गया।
  • इसको लेकर उन्होंने विधानसभा सचिवालय को पत्र लिखकर अपनी आपत्ति दर्ज कराई है।
  • उनका कहना है कि उनके विशेषाधिकार का हनन किया गया है।
  • उन्होंने विधानसभाध्यक्ष से संविधान की मर्यादा बनाए रखने के लिए प्रयास किए जाने का अनुरोध किया है।

यह भी पढ़ें… मध्यप्रदेश : क़र्ज़ के बोझ तले 40 वर्षीय किसान ने ज़हर खाकर दी जान!

जवाब आता तो तस्वीर साफ होती :

  • रावत का आरोप है कि प्रश्न में बदलाव जानकारी छिपाने और सरकार को बचाने के मकसद से किया गया है।
  • पूछे गए प्रश्नों का जवाब आ जाता तो यह तस्वीर साफ हो जाती कि मुख्यमंत्री ने एक जून के बाद क्या घोषणाएं की और किसानों का किस तरह से दमन हुआ?

यह भी पढ़ें… मध्य प्रदेश : आधार कार्ड ने मिलाया बिछड़ा हुआ परिवार!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें