मध्य प्रदेश की सियासत में अरसे बाद ऐसा मौका आया है, जब सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी के कई नेता व कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हो गये हों। पिछले तीन दिन तक भोपाल में डटे पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के जाते ही सूबे में यह नजारा दिखाई दिया।

यह भी पढ़ें… भाजपा के हुए नीतीश, अब ‘कमल’ के साथ लड़ेंगे चुनाव : लालू

भाजपा नेताओं ने ली कांग्रेस की सदस्यता :

  • सतना में आयोजित एक कार्यक्रम में भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ली।
  • कांग्रेस की ओर से एक विज्ञप्ति जारी की है।
  • जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, सोमवार को सतना जिले के बिरसिंहपुर में भाजपा के शांतिभूषण पांडे ने नेता प्रतिपक्ष सिंह की उपस्थिति में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
  • इस मौके पर भाजपा के जनपद सदस्य और पार्षदों ने भी सदस्यता ली।

यह भी पढ़ें… गुजरात HC ने पटेल, शाह और ईरानी को थमाया नोटिस!

जब उप चुनाव आते हैं गरीबों गरीबो केे नाम जुड़ जाते हैं :

  • इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि जब-जब उपचुनाव आते हैं, 25-30 हजार गरीबों के नाम जुड़ जाते हैं।
  • लेकिन जैसे ही चुनाव होते ही उनके नाम काट दिए जाते हैं।
  • मैहर उपचुनाव के समय भी 32 हजार नाम गरीबी रेखा की सूची में जोड़े गए थे।
  • उनमें से 30 हजार नाम चुनाव जीतने के बाद काट दिए गए।
  • सामान्य तौर पर अगर कोई गरीब अपना नाम जुड़वाने जाता है, तो उससे पैसे लिए जाते हैं।

यह भी पढ़ें… शाह के सामने खुली ‘खुले में शौच मुक्त’ की पोल- कांग्रेस!

उपचुनाव में सीएम बजट से ज्यादा करते हैं घोषणाएं :

  • अजय सिंह ने कहा कि जनता को भ्रमित करने के लिए उपचुनाव होने के पहले मुख्यमंत्री इतनी घोषणाएं करते हैं कि उतना सरकार का बजट भी नहीं होता।
  • उदाहरण के तौर पर मैहर उपचुनाव के पहले मुख्यमंत्री ने 15 हजार करोड़ रुपये की घोषणाएं की।
  • लेकिन अभी तक उनमें से 50 करोड़ रुपये के काम भी मैहर विधानसभा क्षेत्र में नहीं हुए।

यह भी पढ़ें… बड़ी मिस्टेक: लालू की पार्टी ने की ‘भाजपा बचाओ’ की अपील!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें