रिलायंस जियो एक बार फिर बड़ा धमाका किया है। जिससे भारतीय बाज़ार ही नहीं बल्कि पूरे विदेशी बाज़ारों में भी तहलका मच जाएगा। कंपनी ने भारत के पहले सबसे सस्ते 4G फीचर फोन का ऐलान किया है।

सबसे सस्ता 4G फ़ोन हुआ लांच-

  • रिलायंस कंपनी के मालिक मुकेश अंबानी ने 40वीं एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) में JIO ने नया 4G फोन लॉन्च किया।
  • जियो का यह फ़ोन 1000 से 1500 रुपये की कीमत के साथ आएगा।
  • फ़ोन को लांच करते मुकेश अंबानी बोले कि 153 रुपये में जियो फ़ोन में अनलिमिटेड डेटा मिलेगा।
  • इस फ़ोन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि ये वॉइस कमांड पर काम करेगा।
  • फ़ोन की एक और सबसे बड़ी खासियत यह है कि इससे लाइफ टाइम फ्री कॉलिंग की जा सकेगी।
  • फ़ोन की लॉन्चिंग के मौके पर अंबानी ने इसे दुनिया के सबसे सस्ते और इंटेलिजेंट फोन का दावा किया।
  • अंबानी ने बताया कि कंपनी इस फोन के साथ 1500 रुपये सेक्योरिटी लेगी जो तीन साल तक रिफंडेबल होगा।
  • अंबानी ने कहा कि जियो फोन पूरी तरह से मेड इन इंडिया होगा।

क्या है जियो 4G फ़ोन की खूबियां-

  • इस फोन में अल्ट्रा-अपोर्डेबल 4जी वोल्ट होगा।
  • बिना टचस्‍क्रीन वाले इस फोन जियो के नेटवर्क पर उपलब्ध होगा।
  • साथ ही यह फ़ोन 22 भाषाओं को सपोर्ट करेगा।
  • साथ ही इस फ़ोन पर जियो के सभी ऐप्स फ्री रहेंगे।
  • इस फोन में 2.4 इंच का कलर डिस्पले लगा होगा।
  • इस 4जी फीचर फोन को भारतीय भाषाओं के समर्थन के लिए डिजिटल वॉयस फीचर लैस किया गया है।
  • फ़ोन में 512MB रैम और 4GB इंटरनल स्टोरेज होगा।
  • इस फ़ोन में 2 मैगापिक्सल रियर कैमर दिया गया है।
  • साथ ही VGA फ्रंट कैमरा दिया जाएगा।
  • फ़ोन की बैटरी 2000mah की है।

जियो ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड-

  • मुकेश अंबानी ने बताया कि जियो ने एक और विश्व रिकॉर्ड बनाया है।
  • उन्होंने बताया कि जियो ने  170 से भी कम दिनों में 100 मिलियन ग्राहक बनाया हैं।
  • साथ ही उन्होंने बताया कि जियो ने प्रति सेकेंड 7 ग्राहक को जोड़ा।
  • यह फेसबुक, WhatsApp और स्काइप से भी तेजी से भी जोड़ा।
  • दुनिया में सबसे तेजी से स्वीकार किया जाने वाला टेक्नोलॉजी सर्विस बना।
  • अंबानी ने बताया कि आज जियो के पास 125 मिलियन ग्राहक है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें