उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी के लिए सोमवार का दिन बहुत महत्वपूर्ण होने वाला है, सपा प्रमुख ने पार्टी ऑफिस में बैठक का आयोजन किया है, जिसमें सीएम ने रोते हुए अपना भाषण दिया। सीएम के बाद प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह ने पार्टी का संबोधन किया। सबसे अंत में सपा प्रमुख ने अपना महत्वपूर्ण संबोधन दिया।
पार्टी बनाने में बहुत संघर्ष किया:
- अपने संबोधन के समय सपा प्रमुख काफी गंभीर और आहत दिखे।
- उन्होंने इस दौरान कहा कि, पार्टी बनाने में बहुत संघर्ष किया है।
- सपा प्रमुख ने आगे कहा कि, संघर्ष में मैं जेल गया, कौन नहीं जानता है।
- उन्होंने कहा कि, इमरजेंसी में जेल गया था।
आलोचना नहीं बन सकता तो नेता नहीं बन सकता:
- सपा प्रमुख ने अपने संबोधन में आगे कहा कि, जो आलोचना नहीं सकता, वो नेता नहीं बन सकता।
- इसी में आगे जोड़ते हुए कहा कि, आलोचना सही है तो सुधार करो।
- सपा प्रमुख ने आगे कहा कि, पार्टी के झगड़ों से दुखी हूँ।
- मुलायम सिंह यादव ने ये भी कहा कि, मैं अभी कमजोर नहीं हुआ हूँ।
- वहीँ कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे लोगों को लेकर सपा प्रमुख ने भी प्रतिक्रिया दी।
- उन्होंने कहा कि, जो उछल रहे हैं, एक लाठी नहीं झेल पायेंगे।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार