भारतीय जनता पार्टी में जल्द ही कांग्रेस का एक और बड़ा नेता शामिल हो सकता है, कांग्रेस को इस बार ये झटका महाराष्ट्र कांग्रेस से लग सकता है।

मुंबई प्रदेश अध्यक्ष छोड़ सकते हैं पार्टी:

  • हाल ही में उत्तर प्रदेश से एक बड़ा कांग्रेसी नेता भाजपा में शामिल हुआ।
  • वहीँ अब मुंबई से भी कुछ इसी प्रकार की ख़बरें सुनने को मिल रही हैं।
  • बताया जा रहा है कि, महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रहे कृपाशंकर सिंह भी जल्द भाजपा में शामिल हो सकते हैं।
  • गौरतलब है कि, कृपाशंकर सिंह पर भ्रष्टाचार के ढेरों मामले हैं।
  • 2014 के लोकसभा चुनाव के बाद से ही कृपाशंकर भाजपा सांसदों और मंत्रियो के यहाँ दिखने लगे थे।
  • जिसके बाद ऐसे कयास लगाये जा रहे हैं कि, क्या भाजपा सभी कांग्रेस के नेताओं को शामिल कर कांग्रेस मुक्त योजना का हिस्सा है?
  • गौरतलब है कि, साल 2012 में भी नितिन गडकरी ने यही रणनीति अपनाई थी।

रीता बहुगुणा हुई थी शामिल:

  • हाल ही में गुरुवार को यूपी कांग्रेस नेता रीता बहुगुणा जोशी ने भी भाजपा ज्वाइन कर ली थी।
  • रीता ने अमित शाह की मौजूदगी में दिल्ली में पार्टी की सदस्यता ली थी।

यूपी में बढ़त पर है भाजपा:

  • फिलहाल तो उत्तर प्रदेश के ताजा समीकरणों में भाजपा सभी दलों से आगे चल रही है।
  • पार्टी की यह बढ़त बाहर से आ रहे नेताओं की वजह से नहीं, बल्कि पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं की वजह से है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें