मुंबई की एक निर्माणाधीन इमारत में बुधवार रात को गैस सिलेंडर फटने से लगी आग में एक बच्ची सहित पांच मजदूरों की मौत हो गई।

अचानक हुआ हादसा-

  • बीएमसी आपदा नियंत्रण के अधिकारी ने बताया कि यह घटना जुहू के गुलमोहर रोड पर 13 मंजिली प्रार्थना इमारत में रात लगभग 10 बजे हुई।
  • आग में वहां रह रहे कई मजदूर फंस गए।
  • हालांकि, एक छोटे से क्षेत्र तक ही सीमित रही।
  • लेकिन आग में वहां रह रहे लगभग दो दर्जन मजदूर इसकी चपेट में आ गए।
  • आग पर बाद में काबू पा लिया गया।
  • घटनास्थल से 24 मजदूरों को बाहर निकाला गया।
  • जिसमें से छह को बीएमसी के कूपर अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया।
  • चार मजदूरों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
  • बाकी बचे आठ का अस्पताल में इलाज चल रहा है,
  • जबकि छह को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
  • जुहू पुलिस के मुताबिक, पीड़ितों की पहचान हो गई है।
  • आग में चार वर्षीया बच्ची शगुन, अनिल गौतम (25), सुनील गौतम (30), विक्रम (20), दिलेर खान (22) और रॉनी शेख (22) की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: वीडियो: देखिये गैस सिलेंडर का फटना इंसान की क्या हालत कर सकता है

यह भी पढ़ें:देहरादून की फिज़ा में घुली क्लोरीन गैस, काबू में हालत!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें