मुंबई में भारी बारिश के चलते घाटकोपर उपनगर में चार मंजिला एक आवासीय इमारत ढह गई। इस हादसे में जहां मलबे में दबकर सात लोगों की मौत हो गई है, वहीं कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। मौके पर पहुंची दमकल गाड़ियां और राहत बचाव कार्य जारी है।

यह भी पढ़ें… मुंबई का ये ऑफिस बना ‘भूतों’ का अड्डा, आती हैं अजीबोगरीब अवाजें!

आवासीय इमारत ढहने से हुआ बड़ा हादसा : 

  • आज सुबह भारी बारिश के कारण घाटकोपर उपनगर में आवासीय इमारत ढहने से बड़ा हादसा हुआ।
  • शहर के नगर निकाय के एक अधिकारी ने इस हादसे में सात लोग की हुई मौत की जानकारी दी।
  • बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के दमकल विभाग के प्रमुख पी एस रहांगदले ने इस संबंध में जानकारी दी।
  • बताया कि घाटकोपर के दामोदर पार्क इलाके में ढही इस इमारत के मलबे के नीचे करीब आठ से 10 लोगों के फंसे होने की आशंका है।

यह भी पढ़ें… मुंबई से आये बुजुर्ग का गोल्फ क्लब के पास मिला शव!

सुबह करीब 10.43 बजे मिली जानकारी :

  • पी एस रहांगदले ने बताया कि नगर निकाय के नियंत्रण कक्ष को इस दुर्घटना के बारे में सुबह करीब 10.43 बजे फोन के जरिए जानकारी मिली।
  • उन्होंने कहा कि लगभग आठ दमकल गाड़ियां, एक बचाव वाहन और एक एंबुलेंस को घटनास्थल पर भेजा गया है।
  • आगे कहा कि हमारी बचाव टीम, दमकल कर्मी और बीएमसी के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थन पर पहुंच गए हैं।
  • साथ ही उन्होंने कहा कि बचाव कार्य युद्ध-स्तर पर जारी है।
  • आगे उन्होंने बताया कि इस मामले में अभी विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है।

यह भी पढ़ें… लश्कर का संदिग्ध आतंकी सलीम खान मुंबई एयरपोर्ट से हुआ गिरफ्तार!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें