मुंबई में शिक्षा और नौकरी में आरक्षण के साथ अपनी कई मांगों को लेकर मराठा संगठन सड़कों पर उतरा है।

लाखों की तादात में जुटे लोग-

mumbai rally

  • इस मोर्चे की शुरुआत सुबह 11 बजे भायखला हुई।
  • इसमें लाखों की तादाद में लोग शामिल हुए।
  • लोगों मौन होकर आरक्षण की मांग उठा रहे है।
  • वरिष्ठ कांग्रेस नेता नारायण राणे ने कहा है कि इस रैली में किसी भी प्रकार का राजनैतिक भाषण नहीं होगा।
  • बता दें कि यह रैली शाम पांच बजे आजाद मैदान में खत्म होगी।

थमी मुंबई-

mumbai traffic

  • मराठा आरक्षण की मांग को लेकर मराठाओं ने महारैली निकाली है।
  • इस महारैली में लाखों की संख्य में लोग सड़कों पर उतर आए है।
  • इस कारण मुंबईवासियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
  • रैली की वजह से शहर के कई हिस्सों में लोगों को जाम से जूझना पड़ा रहा हैं।
  • ठाणे ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर हजारों की संख्या में गाड़ियां जाम में फसी हुई है।

इस कारण उठी आरक्षण की मांग-

maratha

  • मराठाओं को शिक्षा और नौकरी मिले, यह मकसद है इस रैली का।
  • इसके साथ ही कृषि उपज का न्यूनतम समर्थन मूल्य और एससी-एसटी कानून में संशोधन की मांग शामिल है।

सुरक्षा के सारे इंतजाम-

mumbai police

  • मुंबई पुलिस ने रैली में सुरक्षा बनाए रखने के लिहाज से सात हजार कर्मियों की तैनाती की है।
  • इसमें कमांडो, सशस्त्र पुलिस और सादे कपड़ों में अफसर भी शामिल है।
  • इस रैली के कारण दक्षिण मुंबई के सभी स्कूल बंद हे।
  • बता दे कि मराठा क्रांति मोर्चा रैली में महाराष्ट्र के सभी डब्बेवाले भी शामिल है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें