खबर मिली है कि मुंबई के उरण क्षेत्र में बने नेवी बेस के पास हथियारों से लैस 4 संदिग्ध व्यक्ति मिले हैं। ये चारों व्यक्ति स्कूली बच्चों द्वारा देखे गए हैं।

काले कपड़ों में थे 4 संदिग्ध :

  • हाल ही में कुछ स्कूली बच्चों द्वारा मुंबई के उरण इलाके में नेवी बेस के पास 4 लोग देखे गए।
  • माना जा रहा है की यह चारों लोग आतंकवादी हो सकते हैं।
  • ऐसा इसलिए कहा जा सकता है क्योकि चारों व्यक्ति काले कपड़ो में हथियारों से लैस थे।
  • यह लोग नेवी बेस के पास थे जब इन्हें कुछ स्कूली बच्चों द्वारा देखा गया।
  • बच्चों ने तुरंत मुंबई पुलिस को इस घटना की सूचना दी।
  • बच्चों ने पुलिस को बताया कि संदिग्धों ने अपना मुंह भी नकाब से ढका हुआ था।
  • पुलिस ने तुरंत बच्चों द्वारा दी गयी इस खबर को नेवी तक पहुँचाया।
  • जिसके बाद नेवी ने अभी तक का सबसे बड़ा अलर्ट जारी कर दिया गया है।
  • इस बड़े अलर्ट के बाद मुंबई के तटीय इलाकों की तलाशी ली जा रही है।
  • एंटी टेररिस्ट स्क्वॉयड (ATS) और दूसरी सिक्योरिटी एजेंसियां भी हाई अलर्ट पर हैं।
  • आपको बता दें कि उरण, मुंबई से लगभग 50 किलोमीटर दूर स्थित है।

यह भी पढ़ें : भारत विरोधी भाषण के बाद आलोचनों में घिरे नवाब शरीफ !

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें