प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मज़ाक उड़ाना AIB कॉमेडी ग्रुप को मंहगा पड़ गया। मुंबई पुलिस की साइबर सेल ने AIB ग्रुप के पर एफआईआर दर्ज कराई है।

FIR हुई दर्ज-

  • पीएम मोदी का उनके हमशक्ल के माध्यम से मज़ाक उड़ाना AIB कॉमेडी ग्रुप को भारी पड़ गया।
  • बता दें कि इस कॉमेडी ग्रुप ने पीएम मोदी के हमशक्ल की फोटो ट्वीट कर उनका मजाक बनाया था।
  • पोस्ट में पीएम मोदी की तरह दिखने वाला एक व्यक्ति को रेलवे स्टेशन पर मोबाइल चेक करते हुए दिखाया है।
  • ट्वीट डालने के बाद ट्विटर पर कॉमेडी ग्रुप की आलोचना शुरू हो गई।
  • जिसके बाद ग्रुप में तत्काल ही वो ट्वीट हटा दिया।
  • लेकिन तब तक इस पोस्ट पर मुंबई पुलिस की नजर पड़ चुकी थी।
  • मुंबई पुलिस ने यह मामले अपने साइबर सेल में जांच के लिए भेजा।
  • अब इस मामले में एफआईआर दर्ज हो गई है।

पहली भी की है ऐसी हरकत-

  • बता दें कि इस गु्रप ने पहली बार ऐसा नहीं किया है।
  • इससे पहले इस ग्रुप के एक कॉमेडियन ने लता मंगेशकर और सचिन तेंदुलकर को लेकर आपत्तिजनक शब्द कहे थे।

यह भी पढ़ें: अमरनाथ: आतंकी हमले के बावजूद श्रद्धालुओं की यात्रा जारी!

यह भी पढ़ें: घाटी के बच्चों को सेना का तोहफा, खोला फ्री ओपन आर्मी स्कूल!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें